मदन जोशी ‘सार्थक की पुस्तक का होगा विमोचन’
उदयपुर, 10 अगस्त। अखिल भारतीय साहित्य परिषद उदयपुर एवं राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में फलासिया के लेखक मदन जोशी 'सार्थक' की पुस्तक हार नहीं मानूंगा का लोकार्पण राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के पुस्तकालय में होगा। श्रीमती प्रियंका भट्ट ने बताया कि 12 अगस्त मंगलवार अपराह्न 3 बजे अकादमी परिसर के पुस्तकालय परिसर में पुस्तक का विमोचन एवं उस पर परिचर्चा होगी। फलासिया एसीबीईओ डॉ बाल गोपाल शर्मा 'आवेश' कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, राजस्थान साहित्य अकादमी सचिव बसंत सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि, सुखाड़िया विवि के हिंदी के सह आचार्य डॉ आशीष सिसोदिया व साहित्यकार भूपेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। वरिष्ठ साहित्यकार आशा पाण्डेय ओझा 'आशा', डॉ…
