निर्माणाधीन खेल स्टेडियम, मल्टीपरपज इनडोर स्टेडियम आदि का भी किया अवलोकन, दिए निर्देश
जिला कलक्टर ने किया खेलगांव का निरीक्षण मुख्ममंत्री बजट घोषणाओं की जानी प्रगति उदयपुर, 22 अगस्त। जिला कलक्टर नमित मेहता ने शुक्रवार दोपहर चित्रकुट नगर स्थित महाराणा प्रताप खेलगांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत निर्माणाधीन परिसरों सहित युडीए की ओर से खेलगांव में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का सघन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान युडीए आयुक्त राहुल जैन, जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल सहित युडीए व आरएसआरडीसी के अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर श्री मेहता शुक्रवार करीब डेढ़ बजे खेलगांव पहुंचे। सर्व प्रथम उन्होंने ओपन और नवनिर्मित इनडोर…
