चार जिलों के न्यायिक अधिकारीगण का त्रेमासिक सेमीनार आयोजित
उदयपुर, 24 अगस्त। राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी जोधपुर के निर्देशन में न्यायाधीपति मनोज कुमार गर्ग के सुपरविज़न में प्रथम ब्लॉक स्तरीय सेमीनार जिला एवं सेशन न्यायाधीश सभागार उदयपुर में आयोजित हुआ। प्रथम ब्लॉक स्तरीय त्रेमासिक सेमीनार में उदयपुर, सलूम्बर, राजसमंद एवं चित्तौड़गढ़ जिले के समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगण ने भाग लिया। न्यायाधीपति श्री गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित सेमीनार में जिला एवं सेशन न्यायाधीश उदयपुर ज्ञानप्रकाश गुप्ता, जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजसमंद राघवेंद्र कछवाल, जिला एवं सेशन न्यायाधीश चित्तौड़गढ़ महेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला एवं सेशन न्यायाधीश सलूम्बर रामेश्वर प्रसाद चौधरी भी मंचासीन रहे। कार्यशाला में आपराधिक मामलों…
