एकलिंगनाथ राष्ट्रीय संगठन द्वारा चलाए जा रहे हैं प्रशिक्षण शिविर के प्रथम चरण का भव्य समापन
संगठन राज्य के अन्य शहरों में भी चलाएगा नारी वैभव मुहिम: आकाश बागडी उदयपुर, 25 अगस्त। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नारी वैभव मुहिम के तहत चलाए जा रहे हैं सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर का समापन शिक्षाविद् एवं आलोक संस्थान के डायरेक्टर प्रदीप कुमावत के मुख्य आतिथ्य में जोधपुर में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि संगठन के प्रकल्प नारी वैभव मुहिम के तहत करीब तीन महीने का यह प्रथम चरण का शिविर आयोजित किया गया…
