नारायण सेवा संस्थान का पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत अभियान
उदयपुर, 10 सितम्बर। पंजाब में भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए नारायण सेवा संस्थान की टीम ने तत्परता से राहत पहुंचाई । संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि संस्थान की 8 सदस्यीय राहत टीम ने डॉ. विवेक गर्ग के नेतृत्व में राहत कार्यों में भाग लिया। संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने बताया कि राहत सामग्री से भरे ट्रक को संस्थान के कैथल सेवा केंद्र पर हरी झंडी दिखाकर दया गुप्ता ने रवाना किया। जिसमें आवश्यक खाद्य सामग्री, दवाइयाँ और राहत सामग्री थी। टीम ने पाकिस्तान बॉर्डर से सटे अजनाला, मलिकपुर, कोटर जादा, सुफियान, अलीवाल कोटली गांवों में…
