राजस्थान के 14 खिलाड़ियों का एशियन लेक्रोज गेम्स प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयन
संभागीय आयुक्त ने किया अभिनंदन, बढ़ाया हौसला उदयपुर, 12 सितम्ब्र। ओलम्पिक खेल लेक्रोज की रियाद, सऊदी अरब में होने वाले एशियन गेम्स प्रतियोगिता के लिए राजस्थान के 9 महिला व 5 पुरुष खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है। भारतीय महिला टीम ने पिछले एशियन लेक्रोज गेम्स में रजत पदक जीता था जिसमें सात खिलाड़ी उदयपुर संभाग के जनजातीय क्षेत्र की थीं । राजस्थान लेक्रोज संघ के अध्यक्ष अशोक परनामी के अनुसार रियाद, सऊदी अरब में होने वाली एशियन लेक्रोज गेम्स के लिए राजस्थान से महिला वर्ग में सुनीता मीणा, झूला कुमारी गुर्जर, मीरा दौजा, डाली गमेती, यशिष्ठा बत्रा,…
