UdaipurViews

भारत  के राष्ट्रपति का चुनाव, 2022 (16वां राष्ट्रपति चुनाव)

भारत के राष्ट्रपति का चुनाव, 2022 (16वां राष्ट्रपति चुनाव)

भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई, 2022 को समाप्त हो रहा है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 62 के अनुसार, निवर्तमान राष्ट्रपति के कार्यकाल की समाप्ति से पहले नए राष्ट्रपति का चुनाव पूरा करना आवश्यक है। संविधान के अनुच्छेद 324 में राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 तथा राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव नियम, 1974 के अनुसार भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के संचालन का अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण भारत निर्वाचन आयोग में निहित है।
Read More
पच्चीस लाख लघु एवं सीमान्त किसानों को मिलेंगे निःशुल्क बीज मिनीकिट – कृृषि मंत्री

पच्चीस लाख लघु एवं सीमान्त किसानों को मिलेंगे निःशुल्क बीज मिनीकिट – कृृषि मंत्री

जयपुर, 9 जून। राज्य सरकार पच्चीस लाख लघु एवं सीमान्त किसानों को निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित करेगी। खरीफ वर्ष 2022 में दस लाख किसानों को संकर बाजरा बीज के मिनीकिट, जिसमें प्रति कृषक डेढ़ किलो बाजरे का पैकैट होगा। विभाग द्वारा प्रति पैकेट कृषि साहित्य भी वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित है। यह बीज एक एकड़ क्षेत्र के लिए पर्याप्त होंगे। कृृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने बताया कि सरकार द्वारा कृषि के समग्र विकास के लिए ग्यारह मिशन प्रारम्भ किये गये हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन है। इस कार्यक्रम के तहत दक्षिणी राजस्थान के अनुसूचित…
Read More
अभिरुचि शिविर व आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न

अभिरुचि शिविर व आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न

उदयपुर, 9 जून/राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर में सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक चेतना भाटी के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। जिला संगठन आयुक्त विजयलक्ष्मी वर्मा ने बताया कि अभिरुचि शिविर के साथ ही आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में पुलिस पेट्रोल सरिता व मोनिका ने आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए। अंत में पुलिस उपाधीक्षक चेतना भाटी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर देव रावत, फकीर मोहम्मद, उमेश माली, मनीषा दीक्षित, जैकलिन साधवानी, मेघा शर्मा, मनीष शर्मा, यशोदा वैष्णव, महेश गंधर्व, लक्षिता, आसमा आदि मौजूद रहे।…
Read More
ग्रामीणों को रास आ रही राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था

ग्रामीणों को रास आ रही राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था

उपखण्ड स्तर पर आयोजित जनसुनवाई शिविरों में उमड़े ग्रामीण, हाथों-हाथ समस्याओं का हुआ समाधानउदयपुर, 9 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप प्रदेश की जनता की परिवेदनाओं व समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान हेतु शुरू की गई जनसुनवाई की त्रिस्तरीय व्यवस्था ग्रामीणों को रास आ रही है। इन व्यवस्था के तहत ग्राम स्तर, उपखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजित जनसुनवाई शिविरों में परिवेदनाओं को लेकर आए आमजन अपना काम हो जाने के बाद सुकून का अहसास कर रहे हैं।  इसी क्रम में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में उदयपुर जिले के सभी उपखण्ड मुख्यालय पर…
Read More
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान: गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान: गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

उदयपुर, 9 जून। प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच सुविधा उपलब्ध कराने एवं मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 9 तारीख को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत आज चिकित्सा संस्थानों को गर्भवती महिलाओं के चिकित्सकों व स्त्री रोग विशेषज्ञ की देखरेख में प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की निशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई गई।सीएमएचओ दिनेश खराड़ी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देना है। गर्भकाल के दौरान महिलाओं के रक्तचाप, शर्करा के स्तर, वजन इत्यादि में बदलाव आते है। सुरक्षित…
Read More
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड—कनिष्ठ अभियंता, कनिष्ठ अनुदेशक की परीक्षा 10 सितम्बर को होगी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड—कनिष्ठ अभियंता, कनिष्ठ अनुदेशक की परीक्षा 10 सितम्बर को होगी

जयपुर, 9 जून। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कनिष्ठ अभियंता (कृषि) सीधी भर्ती परीक्षा-2022 और कनिष्ठ अनुदेशक (कार्यशाला गणना व विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2018 की परीक्षा का संभावित कार्यक्रम घोषित किया गया है। बोर्ड सचिव श्री पुष्कर राज शर्मा ने बताया कि संभावित कार्यक्रम अनुसार दोनों ही भर्ती परीक्षाएं 10 सितम्बर, 2022 को आयोजित होगी। कनिष्ठ अभियंता (कृषि) की परीक्षा प्रात: 9:30 बजे से अपरान्ह् 12:30 बजे तक और कनिष्ठ अनुदेशक की परीक्षा अपरान्ह् 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक होगी।
Read More
जिला परिषद सीईओ ने ली कोटड़ा में बैठक

जिला परिषद सीईओ ने ली कोटड़ा में बैठक

मिशन कोटड़ा के साथ विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा कीउदयपुर, 9 जून। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशानुसार गुरुवार को कोटडा उपखंड मुख्यालय पर जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष ने उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई के बाद ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिला कलेक्टर के मिशन कोटड़ा की प्रगति के साथ विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई।कोटड़ा के सर्वांगीण विकास को लेकर जिला कलेक्टर द्वारा चलाए जा रहे मिशन कोटडा के तहत जारी विकास कार्यों एवं करवाये जाने वाले कार्यों व अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी विस्तार से चर्चा की। इसके तहत जून माह में प्रतियोगी परीक्षाओं…
Read More
सदानंद कुमार ने रिकॉर्ड दौड़ से पहले अपनी क्षमताओं को निखारने का श्रेय

सदानंद कुमार ने रिकॉर्ड दौड़ से पहले अपनी क्षमताओं को निखारने का श्रेय

भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के कोच को दिया सदानंद कुमार का झारखंड के हजारीबाग जिले के चंदोल बड़कागांव से मंगलवार को यहां ताऊ देवी लाल खेल परिसर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पुरुषों की 100 मीटर स्पर्धा में दोबारा विजेता बनने तक का सफर दिलचस्प रहा है। उन्होंने 10.63 सेकंड के समय के साथ राष्ट्रीय जूनियर रिकॉर्ड को सर्वश्रेष्ठ बनाया। हजारीबाग से 25 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में जन्मे सदानंद कुमार पिछले दो वर्षों से कोलकाता में भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं। सदानंद कुमार 5 अक्टूबर को 19 साल…
Read More
शिल्पग्राम में बच्चों के लिये मूकाभिनय कार्यशाला 11 जून से

शिल्पग्राम में बच्चों के लिये मूकाभिनय कार्यशाला 11 जून से

उदयपुर, 8 जून। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से शिल्पग्राम में आगामी 11 से 21 जून तक ‘मूकाभिनय’ कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें उदयपुर की बाल कला प्रतिभाएँ भाग ले सकती हैं।बैठक में केन्द्र निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि बच्चों का मूकाभिनय कला के विभिन्न आयामों से परिचित करवाने तथा स्वस्थ मनोरंजन के माध्यम से बच्चों को समाज और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और जागरूक बनाने के उद्देश्य से शिल्पग्राम के कला विहार में मूकाभिनय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में वरिष्ठ रंगकर्मी व मूकाभिनय कलाकार विलास जानवे द्वारा बच्चों को…
Read More
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आईकोनिक सप्ताह में कस्टमर आउटरीच कार्यक्रम

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आईकोनिक सप्ताह में कस्टमर आउटरीच कार्यक्रम

उदयपुर, 8 जून। भारत सरकार के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित आईकॉनिक सप्ताह में बुधवार को नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में कस्टमर आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष ने कहा कि बैंक एवं सरकारी विभागों को छोटे व्यापारी, कृषकों का ध्यान देना चाहिए जिससे उन्हें आसानी से ऋण मिल सके।एसबीआई के उप महाप्रबन्धक दिनेश प्रताप सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन के बारे में विस्तार से बताया। एलडीएम राजेश आर.जैन ने बताया कि इस कैंप में कुल…
Read More
error: Content is protected !!