udaipur

‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’ – पशु स्वास्थ्य संरक्षण के लिए भी आवश्यक हैं नियमित डिवर्मिंग

‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’ – पशु स्वास्थ्य संरक्षण के लिए भी आवश्यक हैं नियमित डिवर्मिंग

उदयपुर, 10 फरवरी। पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में कृमि नियंत्रण दिवस के उपलक्ष्य में ‘पशु स्वास्थ्य संरक्षण के लिए भी आवश्यक हैं नियमित डिवमिंग विषयक संगोष्ठी आयोजित हुई। संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेन्द्र छगाणी ने कहा कि पशुओं में अनेक रोगों का कारण उसके पेट में पाये जाने वाले कृमि होते है। यह कृमि पशु की शारीरिक वृद्धि को रोकते हैं। पशु को कमजोर एवं उत्पादन क्षमता में भी अत्यधिक कमी कर देते है। डॉ. छंगाणी ने बताया कि पशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमात में वृद्धि करने के लिए डिवर्मिंग करना नितांत आवश्यक है। पशुओं में पाये जाने वाले अन्तः परजीवियो से…
Read More
जनकल्याण का प्रभावी मॉडल सिद्ध हुए ग्राम उत्थान शिविर

जनकल्याण का प्रभावी मॉडल सिद्ध हुए ग्राम उत्थान शिविर

89 गिरदावर सर्कल पर आयोजित शिविर, हजारों लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ उदयपुर, 10 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील पहल के तहत प्रदेश भर में आयोजित ग्राम उत्थान अभियान जनकल्याण का प्रभावी मॉडल सिद्ध हुआ। अभियान के तहत उदयपुर जिले के 89 गिरदावर सर्कल पर शिविर आयोजित हुए। इसमें हजारों किसानों एवं आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का तत्काल लाभ, जानकारी एवं समाधान उपलब्ध कराया गया। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में आयोजित इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। बड़ी संख्या में पुरुष-महिला सहभागियों ने शिविरों में पहुंचकर कृषि,…
Read More
उदयपुर कलक्टर नमित मेहता को जयपुर में बुधवार को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

उदयपुर कलक्टर नमित मेहता को जयपुर में बुधवार को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

भारत स्काउट व गाइड के सिल्वर ऐलिफेंट सर्वोच्च अवार्ड से नवाजे जाएंगे श्री मेहता उदयपुर, 10 फरवरी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान मेंराज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार सम्मान समारोह 9 से 12 फरवरी तक राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े के मुख्य आतिथ्य एवं राज्य वित आयोग अध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। सी.ओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने बताया कि इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में 11 फरवरी को उदयपुर जिले के युवा, कर्तव्यनिष्ठ जिला कलक्टर नमित मेहता को माननीय राज्यपाल श्री बागडे के कमकमलों से भारत स्काउट व गाइड…
Read More
जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक 17 फरवरी को

जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक 17 फरवरी को

उदयपुर, 10 फरवरी। समेकित बाल विकास सेवाएं राष्ट्रीय पोषण मिशन अन्तर्गत जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में आयोजित होगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक नन्दलाल मेघवाल ने बताया कि उक्त बैठक 17 फरवरी को दोपहर 1 बजे जिला कलक्टर सभागार में आयोजित होगी।
Read More
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन

रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ पुरस्कार वितरण समारोह उदयपुर, 10 फरवरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (1 से 31 जनवरी ) के अंतर्गत आज एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। यह आयोजन परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, जिला पुलिस एवं आधार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञान देव विश्वकर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों में एडीजे कुलदीप जी शर्मा, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के सीईओ ऋषि , मार्केटिंग हेड कल्पेश जी, उपाधीक्षक पुलिस मदन गहलोत, यातायात निरीक्षक सुनील चरण सहित मनोज जोशी,…
Read More
झीलों में पेट्रोल-डीजल चालित नावों को नहीं दिए जाएं लाइसेंस

झीलों में पेट्रोल-डीजल चालित नावों को नहीं दिए जाएं लाइसेंस

जिला स्तरीय झील विकास समिति की त्रेमासिक बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश झील पेट्रोलिंग, पेट्रोल-डीजल नावों की सीजिंग, मत्स्य ठेकों आदि पर हुई चर्चा उदयपुर, 10 फरवरी। जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि न्यायालय द्वारा झीलों में पेट्रोल-डीजल चालित नावों पर रोक को देखते हुए नए लाइसेंस जारी नहीं किए जाएं। वर्तमान में संचालित ऐसी नावों को क्रमबद्ध तरीके से सीजिंग की कार्रवाही की जाए। उन्होने मंगलवार को जिला स्तरीय झील विकास समिति की त्रेमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। बैठक में निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, यूडीए…
Read More
महासभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न,विविध आयोजन करनें पर हुए निर्णय

महासभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न,विविध आयोजन करनें पर हुए निर्णय

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल के निवास पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में आगामी कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से 15 मार्च को होली स्नेह मिलन समारोह एवं फाग, भजन संध्या आयोजित करने का निर्णय किया गया। अन्य समाज हित के कार्यों के बारे में विचार विमर्श कर समिति का गठन जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल के नेतृत्व मे किया गया। बैठक में सदस्यता वृद्धि…
Read More
राजपूत महासभा संस्थान का 27 वंा सामूहिक विवाह सम्पन्न

राजपूत महासभा संस्थान का 27 वंा सामूहिक विवाह सम्पन्न

उदयपुर। 40 पण्डितों ने एक साथ मंत्रोच्चार फतहस्कूल का विशाल पाण्डाल ग्रूज उठा। जिसमें राजपूत महासभा संस्थान, उदयपुर संभाग द्वारा आयोजित 27 वें विशाल सामूहिक विवाह समारोह में 40 जोड़े शादी की सभी रस्में निभानें के बाद जीवन-साथी बनें। फतहस्कूल में विवाह की रस्में सम्पन्न होने से पूर्व टाउनहाॅल से 40 धोड़ी एंव 10 बग्गियों में वर-वधू बैण्ड बाजों की मधुर धुनों के साथ समाजजन नाचते-गाते टाउन हॉल से यह विशाल बिंदौली बापू बाजार, सूरपोल, चम्पालाल धर्मशाला मार्ग से होती हुई फतहस्कूल पंहुची। जहां सभी दुल्हों ने तोरण की रस्म सम्पन्न की। फतहस्कूल में सामूहिक विवाह में समाजजनों की मेला…
Read More
स्वर्णिम इतिहास रचने वाले अंतरराष्ट्रीय लैक्रोज विजेताओं का उदयपुर में अभूतपूर्व सम्मान

स्वर्णिम इतिहास रचने वाले अंतरराष्ट्रीय लैक्रोज विजेताओं का उदयपुर में अभूतपूर्व सम्मान

-एशियाई खेलों में दोहरी स्वर्ण सफलता के बाद नगर हुआ गर्व से गूंजायमान उदयपुर, 9 फरवरी। रियाद, सऊदी अरब में आयोजित एशियाई लैक्रोज गेम्स में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय दल के उदयपुर लौटने पर पूरा नगर उत्सव में डूब गया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराने वाले स्थानीय जनजाति अंचल के इन होनहार खिलाड़ियों का नागरिकों ने भावविभोर होकर भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। नगर के कोने-कोने में देशभक्ति के नारों, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। मुंबई से बस द्वारा महाराणा प्रताप खेल गांव…
Read More
सुरक्षित बचपन, सशक्त महिलाएंःअधिकारों की समझ से ही रुकेगी हिंसा,  घरेलू हिंसा से बचाव और गुड टचदृबैड टच की जानकारी ने बढ़ाया आत्मविश्वास

सुरक्षित बचपन, सशक्त महिलाएंःअधिकारों की समझ से ही रुकेगी हिंसा, घरेलू हिंसा से बचाव और गुड टचदृबैड टच की जानकारी ने बढ़ाया आत्मविश्वास

उदयपुर। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से भुवाणा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रथम तल पर संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर की ओर से सायरा के आंगनवाड़ी केंद्र पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चुनौतियों के बीच घरेलू हिंसा से बचाव और गुड टचदृबैड टच की जानकारी देने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को घरेलू हिंसा की पहचान, उससे बचाव के उपाय और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई, वहीं बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बारे में सरल भाषा में समझाया गया। केंद्र प्रबंधक…
Read More
error: Content is protected !!