news

सुभाष चौराहा पर हुआ होलिका दहन

सुभाष चौराहा पर हुआ होलिका दहन

उदयपुर.सुभाष नव युवक मंडल की ओर से सुभाष चौराहे पर होलिका दहन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया थे। कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन,ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ,आईजी गौरव श्रीवास्तव, कलेक्टर नामित मेहता, एसपी योगेश गोयल, नितुल चंडालिया, विनोद दलाल, अतुल चंडालिया ,बाबूलाल नागोरी, कमलेश जावरिया सहित बड़ी संख्या में लोग  मौजूद थे।
Read More
भूकंप प्रतिरोधी डिजाइन” पर मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यान आयोजित

भूकंप प्रतिरोधी डिजाइन” पर मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यान आयोजित

उदयपुर 04 मार्च विज्ञान समिति, डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान एवं जैन इंजीनियर्स सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. जगमोहन हुमर ('ऑर्डर ऑफ कनाडा') थे, जिन्होंने भूकंप प्रतिरोधी डिजाइन पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने हाईराइज भवनों के निर्माण में कनाडा के भूकंप संबंधी नियमों पर प्रकाश डाला तथा इनका पूर्ण पालन कैसे सुनिश्चित किया जाए, इसकी गहन चर्चा की। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य वक्ता का स्वागत कोठारी संस्थान के अध्यक्ष इंजी. आर.के. चतुर ने किया। अध्यक्षता डॉ. के.एल. कोठारी (कुलप्रमुख) ने की। डॉ. के.पी. तलेसरा ने…
Read More
जनमत मंच का होली मिलन

जनमत मंच का होली मिलन

उदयपुर दिनांक 04 मार्च 2026 |  फाल्गुन मास की पूर्णिमा को 11 सदस्य द्वारा जनमत मंच का विधिवत गठन किया गया |संगठन का उद्द्देश्य समाज को शिक्षा के द्वारा नयी दिशा देना है | आये दिन देखने मैं अत है की परिवारवाद के चलते के बुराइया जन्म ले रही है | इसी विचार के साथ होली मिलन के अवसर पर आपस में विचार विमर्श किया।  इस अवसर पर जनमत मंच के अध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास महावर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रकृति के संतुलन में पर्वत, वन और नदियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत में…
Read More
श्री बिलोचिस्तान पंचायत की शोक निवारण होली, एकता और संवेदना का संगम

श्री बिलोचिस्तान पंचायत की शोक निवारण होली, एकता और संवेदना का संगम

उदयपुर। शक्ति नगर स्थित श्री बिलोचिस्तान भवन के बाहर मंगलवार को श्री बिलोचिस्तान पंचायत व श्री सनातन धर्म सेवा समिति के द्वारा पारंपरिक सामूहिक शोक निवारण होली का भव्य एवं भावनात्मक आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। दशकों पुरानी परंपरा के तहत आयोजित इस विशेष होली में हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और शोक संतप्त परिवारों के साथ संवेदना के रंग साझा किए। कार्यक्रम में महामहिम गुलाबचंद कटारिया (राज्यपाल, पंजाब) की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड, समाज सेवी एवं पूर्व राज्य…
Read More
अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय में गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन आमंत्रित

अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय में गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 4 मार्च। राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए विद्या संबल योजना गेस्ट फैकल्टी (अस्थाई) के लिए वरिष्ठ अध्यापक अंग्रेजी (पद- 1), अध्यापक विज्ञान-गणित एल-2 (पद-01) एवं अध्यापक उर्दू एल-2 (पद-01) के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खुशबू शर्मा ने बताया कि निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, उदयपुर (कमरा नम्बर 401 नई बिल्डिंग कलेक्ट्रेट परिसर, उदयपुर) से आवेदन प्राप्त कर अंतिम तिथि 13 मार्च, 2026 सांय 6 बजे तक जमा करवा सकते हैं। उक्त पदों पर महिला अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
Read More
रोजगार कार्यालय स्थानांतरित

रोजगार कार्यालय स्थानांतरित

उदयपुर, 4 मार्च। उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय को अंबामाता क्षेत्र से हिरण मगरी सेक्टर 11 में स्थानांतरित किया गया है। उपनिदेशक ने बताया कि 1 मार्च 2026 से उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय अंबामाता स्कीम के स्थान पर 724 मैन रोड, हिरण मगरी सेक्टर 11, गवरी चौक के पास, उदयपुर में संचालित किया जा रहा है। कार्यालय संबंधी किसी भी प्रकार के कार्य एवं पत्र व्यवहार के लिए नए पते पर संपर्क किया जा सकता है।
Read More
जिला स्तरीय पंच गौरव मेला व प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरूवार को

जिला स्तरीय पंच गौरव मेला व प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरूवार को

फतहसागर की पाल पर होगा दो दिवसीय आयोजन आमजन हो सकेंगे जिले के पंच गौरव से रूबरू उदयपुर, 4 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रत्येक जिले की विरासत और पारिस्थितिकी के संवर्धन के लिए प्रारंभ किए गए पंच गौरव कार्यक्रम के तहत उदयपुर जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में नवाचार किया जा रहा है। आमजन को जिले के पंच गौरव से रूबरू कराने के उद्देश्य से दो दिवसीय जिला स्तरीय पंच गौरव मेला एवं प्रदर्शनी गुरूवार से फतहसागर की पाल पर प्रारंभ होगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पंच गौरव कार्यक्रम…
Read More
उदयपुर की बिज़नेस युवा महिला शक्ति का होगा सम्मान, 7 मार्च को सजेगा ‘बिज़ क्वीन अवार्ड 2026’ का भव्य मंच

उदयपुर की बिज़नेस युवा महिला शक्ति का होगा सम्मान, 7 मार्च को सजेगा ‘बिज़ क्वीन अवार्ड 2026’ का भव्य मंच

उदयपुर। झीलों की नगरी की सशक्त और स्वावलंबी युवा महिला उद्यमियों के सम्मान में आगामी 7 मार्च को एक ऐतिहासिक शाम सजने जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) युवा, दी सोलफुल टेल्स और उदयपुर गैजेट्स के संयुक्त तत्वावधान में 'बिज़ क्वीन अवार्ड 2026' का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह समारोह शोभागपुरा स्थित अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में शाम 7:00 बजे से आयोजित होगा। 18 महिला उद्यमियों का होगा सम्मान इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि इसमें उदयपुर की उन 18 चुनिंदा युवा महिला उद्यमियों को 'बिज़ क्वीन…
Read More
बोलने में असमर्थ, इशारों से व्यक्त की मनोदशा

बोलने में असमर्थ, इशारों से व्यक्त की मनोदशा

सखी वन स्टॉप सेंटर ने संवेदनशीलता से निभाई जिम्मेदारी, परिजनों से मिलवाया उदयपुर। कभी-कभी खामोशी सबसे ज़्यादा दर्द बयां करती है। ऐसा ही एक मार्मिक मामला सामने आया, जब एक महिला बोलने में असमर्थ अवस्था में 15 दिन पहले भटकती अवस्था में मिली, जिसकी आंखों में डर, असहायता और अपनों से बिछड़ने का गहरा दर्द साफ झलक रहा था। वह शब्दों में कुछ कह नहीं पा रही थी, लेकिन उसके इशारे उसकी पूरी मनोदशा बयान कर रहे थे। उसे सुरक्षित रूप से सखी वन स्टॉप सेंटर लाया गया, जहां केंद्र प्रबंधक किरण पटेल, लीगल परामर्शदाता अनिता पंवार, सामाजिक परामर्शदाता रेखा…
Read More
आचार्य जिनमणिप्रभसुरीश्वर म. सा.का 66 वां अवतरण दिवस मनाया

आचार्य जिनमणिप्रभसुरीश्वर म. सा.का 66 वां अवतरण दिवस मनाया

उदयपुर। श्री जैन श्वेता.वासुपूज्य महाराज मंदिर,दादावाड़ी ट्रस्ट मंडल,अ.भा.खरतरगच्छ युवा परिषद् एवं अ.भा.खरतरगच्छ महिला परिषद, उदयपुर की ओर से वासुपूज्य महाराज मंदिर, दादावाड़ी में गुरुदेव खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभसुरीश्वर म. सा.का 66 वां अवतरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः मंदिर में स्नात्रपूजा पढ़ाई गई। जिसमें उपरोक्त तीनों ग्रुपों के सदस्य उपस्थित रहे। ट्रस्ट मंडल दादावाड़ी की ओर से पूजा विधान व्यवस्था की गई,जिसमें गुरुभक्त  मनोहर सिंह बापना,खतरगच्छ युवा परिषद से निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष महात्मा, वर्तमान अध्यक्ष गौरव कोठारी, सचिव विवेक चौधरी, गुरु भक्त रंजन करणपुरिया तथा महिला परिषद से श्रीमती हेमलता बोल्या, माया सिरोया, मंजू पितलिया, सुषमा नाहर, सचिव ऋतु…
Read More
error: Content is protected !!