उदयपुर सौर वेधशालाः सौर भौतिकी पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 10 से उदयपुर में
उदयपुर, 9 फरवरी। विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील के मध्य टापू पर वर्ष 1975 में स्वप्नदर्शी दिवंगत प्रो अरविंद भटनागर द्वारा स्थापित उदयपुर सौर वेधशाला का स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 से 13 फरवरी तक थर्ड स्पेस उदयपुर में एक्सप्लोरिंग द सन एट हाई.रिजोल्यूशन प्रेजेंट पर्सपेक्टिव्स एंड फ्यूचर होराइजन्स विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। वेधशाला के निदेशक श्री शिबू मैथ्यू ने बताया कि यह सम्मेलन विशेषज्ञों को उन्नत दूरबीनों और मिशनों से प्राप्त सौर वायुमंडलीय घटनाओं के निष्कर्षों को साझा करने और उच्च रिजोल्यूशन सौर भौतिकी में भविष्य की दिशाओं पर चर्चा करने के…
