latest News

ग्रामीण क्षेत्रां में नियमित बिजली चौपालों का आयोजन आज

ग्रामीण क्षेत्रां में नियमित बिजली चौपालों का आयोजन आज

उदयपुर, 7 अगस्त। अजमेर डिस्कॉम, अजमेर के आदेशानुसार विद्युत सेवा में बेहतर सुधार एवं डिस्कॉम और ग्राम पंचायतों-उपभोक्ताओं के बीच द्विपक्षीय संचार स्थापित करने के उद्देश्य से सभी फील्ड अधिकारियों का पंचायत के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बिजली चौपाल उपखण्ड स्तर पर प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को आयोजित की जाएगी। इसी कड़ी में 8 अगस्त को उदयपुर वृत के सभी उपखण्डों में सुबह 10ः30 से दोपहर 1 बजे तक बिजली चौपाल आयोजित की जायेगी। अधीक्षण अभियंता गिरीश जोशी ने बताया कि विद्युत उपभोक्ता सप्लाई, बिल व कनेक्शन संबंधी शिकायतों का चौपाल में पंजीकरण करवाते हुए राहत पा…
Read More
नरेगा श्रमिकों को दी ईवीएम-वीवीपैट की जानकारी

नरेगा श्रमिकों को दी ईवीएम-वीवीपैट की जानकारी

उदयपुर, 7 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आमचुनाव 2023 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत सोमवार गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के भूताला ग्राम पंचायत में नरेगा श्रमिकों को ईवीएम-वीवीपैट के संचालन की जानकारी प्रदान कर मतदान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को अथवा बीएलओ के माध्यम से पंजीकरण करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र के फलासिया में ईवीएम-वीवीपैट का प्रदर्शन कर इसके संचालन की जानकारी प्रदान की और मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
Read More
उदयपुर में किसानों का कुंभ आज से

उदयपुर में किसानों का कुंभ आज से

मुख्यमंत्री श्री गहलोत आज करेंगे संभाग स्तरीय विशाल किसान महोत्सव का शुभारंभ विभिन्न जिलों से जुटेंगे हजारों किसान, होंगे नई तकनीकों से रूबरू किसान महोत्सव को लेकर संभाग भर में उत्साह का माहौल उदयपुर, 25 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर राज्य के किसानों को कृषि जगत की नवीन तकनीकों से रूबरू करवाने के उद्देश्य से उदयपुर में सोमवार से दो दिवसीय संभाग स्तरीय किसान महोत्सव का आगाज होगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत इसका शुभारंभ करेंगे। यह किसान महोत्सव आज और कल उदयपुर में बलीचा स्थित कृषि उपज मंडी सबयार्ड में आयोजित किया जा रहा है। जिला कलक्टर…
Read More
चैक अनादरण का मामला: अपील खारिज, सजा बहाल

चैक अनादरण का मामला: अपील खारिज, सजा बहाल

सजा भुगतने के लिए आरोपी को भेजा जेल उदयपुर। चैक अनादरण के मामले में अधीनस्थ न्यायालय द्वारा आरोपी को सुनाई गई सजा को विशिष्ठ न्यायालय अजा/अजजा अनिप्र के पीठासीन अधिकारी ने बहाल रखते हुए अभियुक्त को सजा भुगतने के लिए जेल भेज दिया है। प्र्रकरण के अनुसार कोलपोल बड़ा बाजार स्थित मैसर्स पायल ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मदन सोनी ने भटियानी चौहट्टा निवासी मनोज पुत्र देवीलाल मोढ़ के खिलाफ 6 सितम्बर 2007 को परिवाद पेश किया जिसमें बताया कि आपसी जान पहचान होने पर तीन लाख रुपए उधार लिए और उसके एवज में आरोपी ने 12 जुलाई 2007 का चैक दिया…
Read More
अचेत वृद्ध व घायल महिला की मौत

अचेत वृद्ध व घायल महिला की मौत

उदयपुर। बेमला कुण्डई भीण्डर निवासी धनराज 35 पुत्र कमला मीणा गत दिनों नेशनल हाईवे पर भमरासिया घाटी में अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया जिसे गंभीर घायल अवस्था में एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां सात मई को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं होेने पर शव एमबी चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया और उसकी फोटो पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल की। कल रात्रि को सोशल मीडिया पर चल रहे धनराज के फोटो को देखकर उसके भाई निर्भय व लोगों ने उसकी पहचान की इस पर बुधवार को सुबह कुण्डई ग्राम सरपंच देवीलाल मीणा…
Read More
24 अप्रैल से 30 जून तक लगेंगे प्रशासन शहरों के संग शिविर एवं महंगाई राहत कैंप

24 अप्रैल से 30 जून तक लगेंगे प्रशासन शहरों के संग शिविर एवं महंगाई राहत कैंप

भीलवाड़ा, 22 अप्रैल। माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार राज्य की संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुये सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण की विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा राज्य के बजट 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए राज्य में 24 अप्रैल से 30 जून तक महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन गाँवों के संग अभियान एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान का आयोजन किया जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र भीलवाड़ा के शिविर जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी ने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद भीलवाड़ा के वार्ड संख्या…
Read More
विश्व पृथ्वी दिवस मनाया पृथ्वी के संरक्षण एवं महत्व पर हुई चर्चा

विश्व पृथ्वी दिवस मनाया पृथ्वी के संरक्षण एवं महत्व पर हुई चर्चा

उदयपुर, 22 अप्रेल। ग्रीन पीपल सोसायटी पश्चिमी केंद्र सांस्कृतिक केंद्र वन मण्डल उदयपुर (उत्तर) तथा विश्व प्रकृति निधि के संयुक्त तत्वावधान में शिल्पग्राम में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिल्पग्राम प्रांगण में 51 पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण पश्चात पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने पृथ्वी व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा पर्यावरण संरक्षण समिति इटाली खेडा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान  शिल्पग्राम सभागार में विश्व पृथ्वी दिवस के तकनीकी पहलुओं पर आयोजित सत्र की अध्यक्षता श्रीमती…
Read More
महंगाई राहत कैम्प और प्रशासन गांवों व शहरों के संग अभियान का उत्सव 24 से अभियान को सफल बनाने कलेक्टर मीणा के निर्देशन में जुटी टीम उदयपुर

महंगाई राहत कैम्प और प्रशासन गांवों व शहरों के संग अभियान का उत्सव 24 से अभियान को सफल बनाने कलेक्टर मीणा के निर्देशन में जुटी टीम उदयपुर

उदयपुर, 22 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार राज्य की संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेही सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुये सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याण की विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा राज्य के बजट 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए राज्यभर में 24 अप्रैल से 30 जून तक महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान का आयोजन किया जाएगा। इन कैम्पों में लगभग 30 विभागों द्वारा अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में टीम उदयपुर अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई है।…
Read More
महंगाई राहत कैंप को लेकर मुख्य सचिव ने ली वीसी

महंगाई राहत कैंप को लेकर मुख्य सचिव ने ली वीसी

जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने कैंप की तैयारियों की दी जानकारी डूंगरपुर, 22 अप्रैल/मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने शनिवार शाम को राज्य के सभी जिला कलक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक लेकर 24 अप्रेल से शुरू होने जा रहे महंगाई राहत कैंप की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने डूंगरपुर जिले से शुरूआत करते हुए एक-एक कर सभी जिलों में महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग और प्रशासन शहरों के संग शिविरों पर चर्चा की। डीओआईटी के वीसी कक्ष से जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री, अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेंद्र नागर, जिला परिषद सीईओ…
Read More
बाल विवाह रोकथाम के लिए अब कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता – राजीव मेघवाल

बाल विवाह रोकथाम के लिए अब कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता – राजीव मेघवाल

मेरा भी स्वाभिमान है...... मेरा भी अधिकार है....... आखातीज पर कोई मुहूर्त नहीं होता बेहिसाब लाडलियो को ब्याह दिया जाता है...... हमारे समाज में आज भी इस आधी दुनिया को दोहरा जीवन जीना पड़ रहा है ......उसके स्वाभिमान की धज्जियां उड़ रही है आंकड़े कहते हैं कि पूरी दुनिया में 1करोड़ 20 लाख बच्चियों की शादी हर साल 18 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है.... उदयपुर 22 अप्रैल /  आखा तीज के अवसर पर चाइल्ड फंड इंडिया एवं चाइल्डलाइन नोडल एजेंसी उदयपुर स्कूल ऑफ सोशल वर्क उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जनघट 2023 बाल संरक्षण पर आयोजित…
Read More
error: Content is protected !!