ग्राम उत्थान कैम्प – उदयपुर। ग्राम उत्थान शिविरों में लाभ वितरण करते अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि।
ग्राम उत्थान शिविर - 2026 शिविर में धरती पुत्रों को हाथों हाथ मिली राहत कृषि - पशुपालन सहित विभिन्न विभागों की योजना से किया लाभान्वित उदयपुर, 31 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश भर में किसानों और आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए ग्राम उत्थान अभियान के तहत शनिवार को जिले के 11 गिरदावर सर्कल क्षेत्रों में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन हुआ। इसमें धरती पुत्रों को कृषि एवं पशुपालन सहित 12 विभागों की विभिन्न्न योजनाओं का हाथों हाथ लाभ उपलब्ध कराया गया। जिले में शनिवार को बारापाल,…
