राजपूत महासभा संस्थान का 27 वंा सामूहिक विवाह आज,गणपति एवं कलश स्थापना के साथ ही शादी की रस्में प्रारम्भ,महिला संगीत में झूमें समाजजन
आज 40 जोड़ें परिणय सूत्र में बंध कर होंगे एक-दूजे के लिये उदयपुर। राजपूत महासभा संस्थान, उदयपुर संभाग द्वारा 10 फरवरी मंगलवार को फतह स्कूल प्रांगण में 27 वां विशाल सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम से पूर्व आज प्रातः सभी वर-वधु पक्ष उदयपुर पहुंचे। वर पक्ष को होटल देव दर्शन में एवं वधु पक्ष को वासूपूज्य जैन धर्मशाला में ठहराया गया। संस्थान अध्यक्ष संतसिंह भाटी ने बताया कि आज दोपहर रावजी हाटा स्थित राजपूत महासभा भवन में समाज की महिलाओं द्वारा पंडितजी की मौजूदगी में विधिवत गणपति स्थापना की गई। इसके साथ ही बैंड-बाजों के…
