रीको औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अवाप्त निजी भूमि अधिग्रहण के बदले खातेदारों को मिलेगी विकसित भूमि
उदयपुर, 5 फरवरी। रीको की ओर से अधिग्रहित भूमि के खातेदारों को नकद मुआवजे के एवज में विकसित भूमि के आवंटन करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर उदयपुर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अवाप्त भूमि से संबंधित खातेदारों के लिए आयोजित होगा। रीको के अतिरिक्त महाप्रबंधक अजय पण्डया ने बताया कि यह शिविर 10 एवं 11 फरवरी समय प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक स्थान रीको कार्यालय मादडी औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर 2 में आयोजित किया जायेगा। पंड्या ने बताया कि नई नीति के तहत जिन खातेदारों की भूमि का…
