latest News

रोटरी क्लब दृष्टि ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया वैलेंटाइन डे

रोटरी क्लब दृष्टि ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया वैलेंटाइन डे

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर दृष्टि ने आज अपने सदस्यो के साथ मिल कर समिधा बालग्रह, मावली में बच्चों के साथ वैलेंटाइन डे मनाया। क्लब संरक्षक डाॅ. स्वीटी छाबड़़ा ने बताया कि क्लब की ओर से बच्चों को जरुरतमंद चीजें जैसे कॉपी, किताबें, पेन, जूते-चप्पल, आहार दिए गए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह कृष्णावत, डॉ पूजा छाबड़ा,सार्जेंट एट आम्र्स वैशाली मोटवानी, और निदेशक पब्लिक इमेज परमेश्वर अग्रवाल सहित सभी सदस्य उपस्थित थे। समिधा बालग्रह, (मावली) संस्थान चंद्रगुप्त चैहान की ओर से 25 सालो से चलाया जा रहा है।
Read More
ग्रामीण विकास एवं समाज सेवा के अंतर्गत (पोषाकवितरण) कार्यक्रम

ग्रामीण विकास एवं समाज सेवा के अंतर्गत (पोषाकवितरण) कार्यक्रम

उदयपुर। महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित महावीर जैन विद्यालय संस्थान द्वारा आज ग्राम गणेशपुरा, कीर का खेड़ा स्कूल तथा आंगनवाड़ी केंद्र के  लगभग 200 बच्चों को समाज सेवा की भावना के अंतर्गत लायंस क्लब सांझी अवेयरनेस एंड़ एक्शन फाॅर सस्टेनेबिलिटी के डाॅ. राज भाती , डाॅ. कुसुम कोठारी , श्रीमती चंचल मांडावत द्वारा पोशाक वितरित की गई। इस सेवा कार्य का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक डाॅ. हिम्मत लाल वया द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक डाॅ. आशीष वया, महावीर महाविद्यालय प्राचार्या डाॅ. निर्मला पुरोहित, बी.एड. महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ.ज्योति बाला कुदाल, ग्रामीण विकास एवं सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती…
Read More
बजट पर प्रतिक्रिया

बजट पर प्रतिक्रिया

राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल जी शर्मा के नेतृत्व में एंव उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री दियाकुमारी जी द्वारा पेश किया गया बजट विकसित और आत्मनिर्भर एंव दुरदर्शिता पूर्ण हैं, आने वाले समय में राजस्थान का सर्वागीण विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने वाला हैं। बजट में शिक्षा चिकित्सा, सडक, परिवहन, रोजगार कृषि और किसान के लिये विशेष योजनाओ की घोषणा हुई हैं, भीलवाडा शहर और जिले को मिली सोगाते आने वाले समय में भीलवाडा को विकास की राह पर ले जायेगी।
Read More
मातृशक्ति की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न, सनातन मंगल महोत्सव को भव्य बनाने का लिया संकल्प

मातृशक्ति की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न, सनातन मंगल महोत्सव को भव्य बनाने का लिया संकल्प

भीलवाड़ा। सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के सफल और भव्य आयोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सनातन समाज की सभी जाति–बिरादरी की मातृशक्ति की विशेष बैठक हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित की गई। बैठक में मातृशक्ति ने प्राण–प्रण से महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का अभूतपूर्व संकल्प लिया बैठक का वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक ऊर्जा और सेवा भाव से ओत-प्रोत रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति ने एक स्वर में कहा कि यह महोत्सव केवल आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, संस्कार और एकता का महापर्व है। सभी ने…
Read More
आयड चौकी को थाना बनाने पर की भव्य आतिशबाजी

आयड चौकी को थाना बनाने पर की भव्य आतिशबाजी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, दिया कुमारी, ताराचंद जैन का जताया आभार उदयपुर 11 फरवरी / राजस्थान सरकार द्वारा जारी बजट में आयड़ चौकी को थाने में क्रमोनत करने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अलका मंुदडा, पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी नाना बया, मनोहर चौधरी, महेश भावसार के सानिध्य मेें आयड़ स्थित विवेकानंद चौराहे पर भव्य आतिशाबाजी कर आमजन को मिठाई खिला मुंह मिठा कराया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वित्त मंत्री दिया कुमारी, शहर विधायक ताराचंद जैन का आभार व्यक्त कर नारेबाजी की गई। डॉ. मंुदडा ने कहा कि क्षेत्रवासी पिछले कई वर्षो से आयड में थाने की मांग कर…
Read More
राजस्थान का बजट विकासोन्मुखी, आगामी सालों के विकास का रोडमेप तैयार: सांसद डॉ मन्नालाल रावत

राजस्थान का बजट विकासोन्मुखी, आगामी सालों के विकास का रोडमेप तैयार: सांसद डॉ मन्नालाल रावत

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने राजस्थान विधानसभा में बुधवार को पेश बजट को विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि इस बजट में आगामी सालों के विकास का रोडमेप तैयार किया गया है। इससे छोटे-छोटे शहरों और गांवों का तेज गति से विकास होगा। सांसद डॉ रावत ने कहा कि उदयपुर जिले को बजट में नवीन केंद्रीय कारागृह भवन का निर्माण, संभाग मुख्यालय को सिग्नल फ्री करने, बाढ़ सुरक्षा को लेकर कार्य करने, अस्पताल में विश्राम गृह बनाने, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंडस्ट्री पार्टनर को जोड़कर सेंटर खोलने जैसी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हैं। प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान होने…
Read More
नवोज्जल भारत के महानायक प. उपाध्याय युग दृष्टा एवं दीप्तिमान नेता : सामर

नवोज्जल भारत के महानायक प. उपाध्याय युग दृष्टा एवं दीप्तिमान नेता : सामर

पं दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर भाजपा द्वारा उपाध्याय पार्क दूधतलाई पर पुष्पांजलि व संगोष्ठी आयोजन उदयपुर, 11 फरवरी 2026 एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा आज प्रातः उपाध्याय पार्क, दूध तलाई में पुष्पांजलि अर्पण एवं वैचारिक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन, दर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया। जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद दर्शन भारतीय संस्कृति, समाज और…
Read More
राजस्थान सरकार के बजट 2026-27 पर उदयपुर देहात एवं शहर कांग्रेस का वक्तव्य।

राजस्थान सरकार के बजट 2026-27 पर उदयपुर देहात एवं शहर कांग्रेस का वक्तव्य।

उदयपुर। 11 फरवरी। राजस्थान सरकार के बजट 2026-27 पर उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस ने वक्तव्य जारी कर राजस्थान सरकार के बजट को पूरी तरह दिशाहीन एवं आंकड़ों की बाजीगरी कहा है। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि यह बजट युवाओं को रोजगार नहीं देता, किसानों को राहत नहीं देता, महंगाई से परेशान आम आदमी को कोई सहारा नहीं देता। केवल घोषणाओं का ढोल पीटा गया है, लेकिन धरातल पर काम का कोई भरोसा नहीं देता है। पर्ची सरकार का यह बजट सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी है, इसमें विकास का कोई रोडमैप ही नहीं…
Read More
बजट में विकास और समावेशी दृष्टिकोण की झलक, हर वर्ग का रखा गया ध्यान: मुकेश माधवानी

बजट में विकास और समावेशी दृष्टिकोण की झलक, हर वर्ग का रखा गया ध्यान: मुकेश माधवानी

उदयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को सुरों की मंडली संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने प्रदेश की प्रगति एवं उदयपुर के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में विकास और समावेशी दृष्टिकोण की झलक देखने को मिलती है, जिसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। मुकेश माधवानी ने कहा कि बजट में राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, कला और संगीत के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी गई है। यह निश्चित रूप से प्रदेश और विशेष रूप से मेवाड़ क्षेत्र में कला, संगीत, साहित्य और पर्यटन…
Read More
राजस्थान बजट स्थिर विकास और जनहित को समर्पित : विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़

राजस्थान बजट स्थिर विकास और जनहित को समर्पित : विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़

राजस्थान विधानसभा में वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने इसे जिम्मेदार एवं स्थिर विकास को केंद्र में रखने वाला बजट बताया। विधायक मेवाड़ ने कहा कि बजट में कृषि एवं उद्योग दोनों क्षेत्रों के संतुलित विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की गंभीर चुनौतियों जैसे साइबर अपराध पर नियंत्रण, सरकारी कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, प्रशासनिक प्रक्रियाओं के सरलीकरण तथा स्वास्थ्य एवं बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को बजट में प्रभावी रूप से…
Read More
error: Content is protected !!