Dungarpur

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025

-मतदाता सूचियों के घर घर सर्वेक्षण का शत-प्रतिशत कार्य पूरा -प्रदेश में सभी 5.34 लाख मतदाताओं का सत्यापन हुआ डूंगरपुर, 28 सितम्बर. राजस्थान में मतदाता सूचियों में नए नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा विसंगतियां दूर करने का कार्य जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्यक्रम 2025 के तहत पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के अंतर्गत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर सर्वे का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने बताया कि एसएसआर-2025 कार्यक्रम के तहत घर-घर सर्वे के दौरान राज्य के सभी 33 निर्वाचन जिलों में सभी 5.34…
Read More
जिला स्तरीय प्रशिक्षको का प्रशिक्षण का आयोजन सम्पन्न

जिला स्तरीय प्रशिक्षको का प्रशिक्षण का आयोजन सम्पन्न

डूंगरपुर, 27 सितम्बर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण अभियान के अन्तर्गत पोषण ट्रेकर डेटा क्वालिटी प्रबंधन के लिए यूनिसेफ एवं आरसीओई उदयपुर के सहयोग से जिला स्तरीय प्रशिक्षको का प्रशिक्षण का आयोजन जोधपुर पैलेस होटल डूंगरपुर में आयोजित किया गया। निदेशालय महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान जयपुर से संदर्भ व्यक्तियों ओ.पी सैनी राज्य परियोजना समन्वयक पोषण अभियान राजस्थान जयपुर एवं राज्य सलाहकारों मोहित गुप्ता, मुनेन्द्र द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में महिला पर्यवेक्षकों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पोषण ट्रेकर एप्लिकेशन पर संभागीयो को प्रशिक्षित किया गया तथा आंगनवाडी कार्यकर्ता को गर्भवती महिला का रजिस्ट्रेशन, गर्भवती से…
Read More
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024

-जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा -जिला कलक्टर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण डूंगरपुर, 27 सितम्बर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024 डूंगरपुर जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को आयोजित की गई। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने दशहरा मैदान के पास स्थित विद्यानिकेतन विद्यालय एवं राजकीय रघुनंदन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा केंद्राधिक्षकों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने…
Read More
द्वितीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 17 सितम्बर को

द्वितीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 17 सितम्बर को

डूंगरपुर, 13 सितम्बर। राज्य स्तर पर द्वितीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 17 सितम्बर, मंगलवार को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम राजमाता विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नव नियुक्त कार्मिकों को उपस्थिति प्रमाण पत्र तथा वेलकम किट दिया जाएगा और उनसे संवाद भी किया जाएगा। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर कार्यक्रम के सफल आयोजन के  निर्देश दिए हैं।
Read More
जिला कलक्टर सिंह ने रात्रि चौपाल में गंभीरता से सुनी परिवेदनाएं

जिला कलक्टर सिंह ने रात्रि चौपाल में गंभीरता से सुनी परिवेदनाएं

-आयुर्वेद भवन नव-निर्माण, बेणेश्वर धाम से अहमदाबाद तक रोडवेज बस शुरू करवाने की परिवेदना को प्रमुखता से रखा ग्रामवासियों ने डूंगरपुर, 13 सितंबर। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने गुरुवार पादरडी बड़ी रात्रि चौपाल में ग्राम वासियों की परिवेदनाओं को गंभीरता से सुना तथा निस्तारण के लिए निर्देश प्रदान किए। पंचायत समिति सागवाड़ा की ग्राम पंचायत पादरडी बड़ी में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्राम वासियों ने आयुर्वेद औषधालय के भवन का नव निर्माण, बेणेश्वर धाम से अहमदाबाद तक रोडवेज बस शुरू करवाने आदि परिवेदनाओं को प्रमुखता से रखा। जिला कलक्टर सिंह ने एक-एक कर परिवादी को गंभीरता से सुना तथा…
Read More
राज्य मानवाधिकार आयोग एकल पीठ ने मृतक दीपक के परिवाद में राज्य सरकार को अनुतोष

राज्य मानवाधिकार आयोग एकल पीठ ने मृतक दीपक के परिवाद में राज्य सरकार को अनुतोष

-राशि एक लाख रुपए की अनुशंषा की डूंगरपुर, 12 सितम्बर। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग एकल पीठ माननीय सदस्य जस्टिस श्री रामचंद्र सिंह झाला ने डूंगरपुर के मृतक दीपक मीणा परिवाद प्रकरण में राज्य सरकार को संबंधित के निकटतम परिजन को अनुतोष राशि में एक लाख रुपए की अनुशंषा की है। जारी राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग आदेशिका अनुसार राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अंतर्गत संचालित डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय छात्रावास खेडा आसपुर में कक्षा 11 में अध्यनरत(वर्ष 2023) मृतक दीपक के परिवाद प्रकरण के संदर्भ में राजस्थान राज्य आयोग एकल पीठ द्वारा समस्त तथ्यों पर विचारोंपरान्त न्याय हित…
Read More
असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए हर क्षेत्र में सिविल ड्रेस में भी हो मॉनिटरिंग: प्रभारी मंत्री श्री खराड़ी

असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए हर क्षेत्र में सिविल ड्रेस में भी हो मॉनिटरिंग: प्रभारी मंत्री श्री खराड़ी

-टीएडी एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री खराड़ी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए बैठक, दिए दिशा निर्देश डूंगरपुर, 11 सितम्बर। जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री खराड़ी ने असामाजिक गतिविधियों को रोकने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिन्हित क्षेत्रों में सिविल ड्रेस में भी प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह निर्देश बुधवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में विभाग वार कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए। उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा पत्थर बाजी की घटनाओं को रोकने के…
Read More
सोम कमला आंबा बांध से 7 सितम्बर तक पेयजल सप्लाई बाधित

सोम कमला आंबा बांध से 7 सितम्बर तक पेयजल सप्लाई बाधित

डूंगरपुर, 31 अगस्त। क्षेत्रीय पेयजल प्रदाय परियोजना सोम कमला आंबा बांध से डूंगरपुर ब्लॉक के 151 गांव, आसपुर और दोवड़ा ब्लॉक तथा शहरी जल योजना डूंगरपुर (2 एमएलडी प्रतिदिन) पर  7 सितम्बर, 2024 तक पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। अधिशाषी अभियंता पीएचईडी परियोजना खंड द्वितीय (उदयपुर) पायल व्यास ने बताया कि परियोजना के जल स्रोत सोम कमला आंबा बांध पर इंटेक पर पंप इंस्टॉलेशन तथा पाइपलाइन से संबंधित कार्य किया जाना है। इसके पश्चात पेयजल सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।
Read More
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रथम व द्वितीय वर्ष के लिए आवेदन आमंत्रित

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रथम व द्वितीय वर्ष के लिए आवेदन आमंत्रित

डूंगरपुर, 31 अगस्त। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवल डूंगरपुर में सत्र 2024-25 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के प्रथम व द्वितीय वर्ष के सीधे प्रवेश के द्वितीय चरण में 2 से 6 सितम्बर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवल के प्रधानाचार्य डॉ. जमील खांन ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी उसी दिन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रथम वर्ष के नोडल अधिकारी डॉ. जमील खांन मोबाइल नंबर (9928311274) तथा द्वितीय वर्ष के नोडल अधिकारी राजकुमार मीणा मोबाइल नंबर (8290965563) से सम्पर्क कर सकते हैं।
Read More
बेहतर सड़कों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी -उपमुख्यमंत्री – दिया कुमारी

बेहतर सड़कों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी -उपमुख्यमंत्री – दिया कुमारी

-चौरासी विधानसभा क्षेत्र में 24 करोड़ की लागत से 40.3 किलोमीटर लंबाई की सड़कों की स्वीकृति जारी डूंगरपुर, 31 अगस्त। उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश में लगभग 150 करोड़ रू  की लागत की लगभग 408 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों को मंजूरी प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट घोषणा 2024-25 की क्रियान्विति में यह स्वीकृति जारी की गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क मजबूत होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।गांवों की शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी  होने से किसान अपने उत्पाद बड़े बाजारों में बेच सकेंगे, जिससे उन्हें बेहतर दाम…
Read More
error: Content is protected !!