आगामी त्योहारों के मध्यनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारी रहे सजग – जिला कलक्टर
-अलर्ट मोड़ पर रहे पुलिस, बेहतर पुलिसिंग द्वारा जिले में कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखे- जिला पुलिस अधीक्षक -विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की प्रगति जानी, 15 दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम ‘स्वच्छता ही सेवा’ की दी जानकारी भीलवाड़ा, 05 सितंबर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट से आयोजित वीसी में उपखंड तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि आगामी त्योहारों के मध्य नजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारी विजिलेंट रहे। आमजन सांप्रदायिक सौहार्द, समरसता पूर्वक तथा सद्भावनापूर्वक त्योहारों को मनाए इसके लिए फील्ड मशीनरी को एक्टिवेट रखें। शांति समिति की बैठके आयोजित करें।…
