जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला कलक्टर ने की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा
-स्वास्थ्य सेवाओं में दिये गए टारगेट समय पर पूरा करें चिकित्सक- अति0 जिला कलक्टर देवठिया - ‘टोबेको फ्री यूथ कैम्पेन’ 2.0 के तहत निर्धारित कार्ययोजना अनुसार कार्यवाही करने के दिये निर्देश भीलवाडा, 04 अक्टूबर । अति0 जिला कलक्टर (शहर) प्रतिभा देवठिया ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। अति0 जिला कलक्टर देवठिया ने स्वास्थ्य सेवाओं में शत-प्रतिशत सुधार कर जिले को प्रथम पायदान में लाने के लिए सार्थक प्रयास करने के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को प्रदान किए। इसके लिए दिये गये टारगेट समय पर पूरा करने…
