जिला कलक्टर और महापौर ने किया श्रमदान
-जिला कलक्टर और महापौर की स्वच्छता अपीलः कचरा डस्टबिन में इकट्ठा कर ऑटो टिप्पर में डालने का आग्रह किया -स्वच्छता ही सेवा अभियानः नगर निगम क्षेत्र में आठ स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया, जनप्रतिनिधि और अधिकारी हुए शामिल भीलवाड़ा, 28 सितंबर। जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत रविवार को नगर निगम क्षेत्र में आठ स्थानों पर सफाई अभियान के तहत श्रमदान किया गया। मुख्य सफाई अभियान शहर के मध्य स्थित आजाद चौक में चलाया गया, जिसमें जिला कलक्टर नमित मेहता, महापौर राकेश पाठक, अतिरिक्त जिला…
