भीलवाड़ा:राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज, में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला
भीलवाड़ा, 15 अक्टूबर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. वर्षा अशोक कुमार सिंह एवं महात्मा गांधी चिकित्सालय, के अधीक्षक डॉ. अरूण गौड़ के मार्गदर्शन एवं मेडिकल एज्युकेशन यूनिट के तत्त्वावधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का द्वितीय आयोजन कॉलेज काउन्सिल रूम में 15 से 17 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में 30 चिकित्सक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण एनएमसी द्वारा नियुक्त कॉर्डिनेटर डॉ. रेशु गुप्ता आचार्य फिजियोलॉजी विभाग आर.यू.एच.एस. महाविद्यालय, जयपुर द्वारा किया जा रहा है। कार्याशाला में मेडिकल एज्युकेशन यूनिट के कॉर्डिनेटर डॉ. शैशव…
