सिटी पैलेस में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की थीम ‘अद्वैत’ का अनावरण, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ रहे मौजूद
उदयपुर, 3 अक्टूबर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 के रोटरी वर्ष 2027-28 की थीम ‘अद्वैत’ का ऐतिहासिक सिटी पैलेस, उदयपुर में श्रीजी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने थीम का अनावरण कर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट दीपक सुखाड़िया एवं श्रीमती निमिषा सुखाड़िया के आगामी कार्यकाल का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर रोटरी परिवार के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्मल सिंघवी, निर्मल कुणावत, डिस्ट्रिक्ट सचिव इलेक्ट अनुभव लाडिया, संजीव जोधावत, जयेश पारीख, दीपक गोयल, डॉ. दीपक शर्मा, आशीष सिंह, हितेश पनेरी एवं दीपक भंसाली सहित रोटरी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। उदयपुर के सभी 12 रोटरी क्लबों के…
