उदयपुर में नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम 2026 आयोजित, राजीविका से सशक्त हो रहीं महिलाएं
उदयपुर, 03 अक्टूबर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की परियोजना प्रबंधन इकाई के तत्वावधान में शनिवार को नगर निगम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम-2026 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्य स्तरीय नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम-2026 के क्रम में आयोजित हुआ, जिसका राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर के जे.एल.एन. मार्ग स्थित यूनिवर्सिटी कॉमर्स कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक, राजीविका मणिमाला एन. ने बताया कि महिलाओं को समूह आधारित गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के निरंतर…
