भीलवाड़ा गोलीकांड मामले में पुलिस की चूक आई सामने
भीलवाड़ा गोलीकांड मामले में पुलिस की चूक आई सामने जिस नाबालिग ने तीन पिस्टल खरीदना कबूला था, उसे बिना जब्त किए छोड़ दिया और दस दिन बाद हो गया हत्याकांड लापरवाही बरतने पर कोतवाल निलंबित उदयपुर, संवाद सूत्र। भीलवाड़ा में पिछले दिनों हुए गोलीकांड को लेकर पुलिस की बड़ी चूक सामने आई है। आदर्श तापड़िया हत्याकांड के बाद पकड़े गए जिस नाबालिग ने तीन पिस्टल खरीदना कबूल किया, उसे पुलिस ने बिना जब्त किए छोड़ दिया था। इसके दस दिन बाद भीलवाड़ा फिर गोलीकांड की घटना से दहल उठा और इब्राहिम की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक आदर्श…
