भीलवाड़ा

विधायक कोठारी का सपना ओलंपिक 2036 में खेलें भीलवाड़ा के खिलाड़ी

विधायक कोठारी का सपना ओलंपिक 2036 में खेलें भीलवाड़ा के खिलाड़ी

नन्हें बच्चों के लिए सरकार के साथ समाज, स्कूल और संस्थाएं आगे आए- निमावत भीलवाड़ा 17 फरवरी ।भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी की प्रेरणा से “विधायक खेल विकास योजना” के तहत भीलवाड़ा में 3 से 13 वर्ष तक के नन्हें बच्चों के लिए एक अनूठी पहल प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2036 के ओलंपिक में भीलवाड़ा के खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को तैयार करना है। योजना के संयोजक विवेक निमावत एवं कोच अजीत जैन ने बताया कि आज के दौर में नन्हें बच्चे मोबाइल, टीवी, इंटरनेट और फास्ट फूड…
Read More
मातृशक्ति की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न, सनातन मंगल महोत्सव को भव्य बनाने का लिया संकल्प

मातृशक्ति की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न, सनातन मंगल महोत्सव को भव्य बनाने का लिया संकल्प

भीलवाड़ा। सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के सफल और भव्य आयोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सनातन समाज की सभी जाति–बिरादरी की मातृशक्ति की विशेष बैठक हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित की गई। बैठक में मातृशक्ति ने प्राण–प्रण से महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का अभूतपूर्व संकल्प लिया बैठक का वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक ऊर्जा और सेवा भाव से ओत-प्रोत रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति ने एक स्वर में कहा कि यह महोत्सव केवल आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, संस्कार और एकता का महापर्व है। सभी ने…
Read More
विधायक अशोक कोठारी के प्रयासों से बजट पूर्व भीलवाड़ा को मिली  करोड़ों की सौगात

विधायक अशोक कोठारी के प्रयासों से बजट पूर्व भीलवाड़ा को मिली करोड़ों की सौगात

सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य,पेयजल सहित बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार भीलवाड़ा 6 फ़रवरी। शहर के विकास को नई ऊंचाई देने के संकल्प के साथ भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने बजट पूर्व बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विधायक कोठारी के विशेष प्रयासों से राज्य सरकार ने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 77.75 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस राशि का बड़ा हिस्सा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क बुनियादी ढांचे और शहर के सौंदर्यीकरण पर व्यय किया जाएगा। गौरतलब है कि इन महत्वपूर्ण कार्यों के अधिकांश प्रस्ताव डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) फंड के माध्यम से स्वीकृत कराए गए…
Read More
पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न श्रीमती इन्दिरा गांधी की जयन्ती पर पुष्पांजली सभा 19 को

पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न श्रीमती इन्दिरा गांधी की जयन्ती पर पुष्पांजली सभा 19 को

भीलवाड़ा मंगलवार 18 नवम्बर । भारत की पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न श्रीमती इन्दिरा गांधी की जयन्ती के अवसर पर पुष्पांजली सभा का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गांधी भवन भीलवाड़ा में दिनांक 19 नवम्बर मंगलवार को प्रातः 11-15 बजे किया जायेगा। मीडिया प्रभारी चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि पुष्पांजली सभा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी । जिसमें सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन , पीसीसी सदस्य , जिला कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी , पूर्व विधायक / विधायक प्रत्याशी , पंचायती राज एवं स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधि एवं प्रत्याशी , अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी…
Read More
घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले भले आदमी को मिलेंगे दस हजार  सीएम भजनलाल शर्मा की शानदार पहल : घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में इलाज मुहैया कराने की मंशा से मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना का गठन

घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले भले आदमी को मिलेंगे दस हजार सीएम भजनलाल शर्मा की शानदार पहल : घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में इलाज मुहैया कराने की मंशा से मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना का गठन

भीलवाड़ा, 23 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संवेदनशील एवं जवाबदेह शासन सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना का गठन किया गया है। सडक दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की जीवन रक्षा के लिए घायल व्यक्ति को न्यूनतम समय में (गोल्डन ऑवर) चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराने के दृष्टिगत आमजन को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के लिए पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों का अतिक्रमण करते हुए राज्य सरकार की ओर से यह व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) अखिल अरोड़ा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को…
Read More
औ़द्योगिक प्रोत्साहन शिविर आयोजित

औ़द्योगिक प्रोत्साहन शिविर आयोजित

भीलवाड़ा, 23 अगस्त। माणिक्य लाल वर्मा राजकिय महाविद्यालय में शुक्रवार को औ़द्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया गया। कैम्प में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक के.के.मीना, राजकुमार चतुर्वेदी, प्राचार्य माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय, जिला उद्योग एवं वाणिज्य अधिकारी चरण दास बैरवा, एवं हाथकरघा निरीक्षक नितेश जांगिड़ द्वारा अनुसूचित जाति एंव अनुसूचित जनजाति वर्गों की प्रभावी भागीदारी के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022 की जानकारी प्रदान की गई। योजना अंतर्गत 10 करोड़ तक का ऋण बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। इस पर राज्य सरकार द्वारा ब्याज अनुदान दिया जाएगा, साथ ही…
Read More
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलमंडी में शाला स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलमंडी में शाला स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित

भीलवाड़ा, 23 अगस्त। पेपर लेस शाला स्वास्थ्य परीक्षण के अंतर्गत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलमंडी में शाला स्वास्थ्य परीक्षण ऐप द्वारा हिन्दी साहित्य व्याख्याता सुश्री उषा गुरनानी के द्वारा छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण ऑनलाइन किया। जिसका अवलोकन स्टाफ ऑफिसर माध्यमिक शिक्षा बीकानेर डॉ0 अरूण कुमार शर्मा ने किया। सुश्री नैना एजुकेट गर्ल्स के नेतृत्व में टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण में सहयोग किया गया। इस दौरान डॉ0 अरुण कुमार शर्मा ने न केवल छात्राओं से स्वास्थ्य संबंधी संवाद किया बल्कि उनके अभिभावकों से भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने विद्यालय की समस्त गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया…
Read More
स्वास्थ्य कार्यक्रमों की रिपोर्ट मरूधरा एप पर अपलोड करने के चिकित्सकों को दिये निर्देश जिले में चिकित्सा विभाग ने मौसमी बीमारियों के बचाव व नियंत्रण के लिए प्रयास किए तेज

स्वास्थ्य कार्यक्रमों की रिपोर्ट मरूधरा एप पर अपलोड करने के चिकित्सकों को दिये निर्देश जिले में चिकित्सा विभाग ने मौसमी बीमारियों के बचाव व नियंत्रण के लिए प्रयास किए तेज

भीलवाड़ा, 23 अगस्त। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतेन्द्र पुरी गोस्वामी ने वीसी के माध्यम से समस्त ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों व स्वास्थ्य कार्मिकों को सम्बोधित कर कहा कि मानसून सीजन को दृष्टिगत रखते हुए मलेरिया, डेंगू, स्वाईन फ्लू, स्क्रब टाइफस, चिकनगुनिया जैसी वैक्टर जनित बीमारियों का ट्रांसमिशन सीजन होने से इन बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम हेतु जिले में व्यापक स्तर पर एन्टीलार्वल गतिविधियां आयोजित कर विशेष प्रयास करने को चिकित्सा अधिकारियों को कहा। शुक्रवार को इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर चिकित्सा संस्थानों पर पूर्ण तैयारियों सुनिश्चित कर वृहद्व स्तर पर जागरूकता फैलाने के साथ…
Read More
स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा जिला कारागृह की सघन तलाशी

स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा जिला कारागृह की सघन तलाशी

भीलवाडा, 23 अगस्त। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा शुक्रवार को जिला कारागृह की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान उपखंड मजिस्ट्रेट निवृति सोमनाथ के नेतृत्व में सीओ सीटी अशोक जोशी थानाधिकारी भीमगंज राजपाल सिंह, महिला पुलिस थानाधिकारी श्रीमती विद्या मीना, पुलिस थाना प्रतापनगर राजेन्द्र सिंह, थाना सुभाषनगर ओमप्रकाश, जेल अधीक्षक भैरू सिंह राठौड़, उपकारापाल हीरालाल, कारापाल प्रबंधक स्वीटी स्टेला की मौजूदगी व निर्देशन में पुलिस जाब्ता जेल व आएसी स्टाफ ने कारागृह की सघन तलाशी ली गई। तलाशी में किसी भी तरह की निषिद्ध सामग्री व वस्तु बरामद नहीं हुई।
Read More
जिला कलक्टर नमित मेहता ने सुवाणा में विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण,  सवाईपुर में चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया,  जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति देखी, पेयजल व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए

जिला कलक्टर नमित मेहता ने सुवाणा में विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण, सवाईपुर में चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया, जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति देखी, पेयजल व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए

भीलवाड़ा, 22 अगस्त। जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने सुवाणा पंचायत समिति में राजकीय मॉडल विद्यालय सुवाणा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी सवाईपुर, खेल मैदान सवाईपुर का निरीक्षण किया तथा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत, उपखण्ड अधिकारी श्री ए.एन. सोमनाथ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पीएचसी में एएनएम की लगाई ड्यूटी जिला कलक्टर ने आदर्श राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सवाईपुर के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पीएचसी की मररम्मत के संबंध में दिशा निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी ने बताया कि…
Read More
error: Content is protected !!