देलवाड़ा जैन मंदिर को यूनेस्को विश्व धरोहर घोषित करने मांग:
राज्यसभा सांसद डांगी ने सदन में उठाया मुद्दा, बताया अद्वितीय स्थापत्य कला 3 फरवरी 2026। राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने देलवाड़ा जैन मंदिरों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित करने की मांग की है। उन्होंने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान मंगलवार (3 फरवरी 2026) को यह मुद्दा उठाया। इस दौरान सांसद डांगी ने बताया कि राजस्थान के सिरोही जिले में माउंट आबू की अरावली पर्वत श्रृंखला की चोटी पर स्थित ये मंदिर भारतीय प्राचीन स्थापत्य कला, अद्वितीय संगमरमर शिल्पकला और सांस्कृतिक उत्कृष्टता के अनुपम उदाहरण हैं। 11वीं से 13वीं शताब्दी के बीच हुआ था निर्माण कांग्रेस नेता व राज्य सभा सदस्य…
