कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 मार्च को भव्य रूप में मनाई जाएगी भव्य धुरन्धर होली पार्टी
सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्म उदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट में ’धुरन्धर होली पार्टी’ का भव्य आयोजन किया जायेगा। चारों तरफ अरावली की सुरम्य वादियों से घिरे रिसोर्ट के अरावली गार्डन्स में यह पार्टी सेलिब्रिटी सिंगर मधुबंती बागची की परफॉरमेंस, होली की मस्ती व धमाल के साथ 4 मार्च दोपहर 12 बजे से 3.30 तक आयोजित होगी। सेलिब्रिटी सिंगर मधुबंती बागची अपने डांस ट्रूप्स के साथ करेगी लाइव परफॉर्म- निदेशक मनीष कच्छावा ने बताया कि होली की इस तरह की भव्य…
