उदयपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगी महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगी महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं

उदयपुर, 15 फरवरी। आगामी 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में समस्त ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय पर महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि महिलाओं की खेलों के प्रति रूचि जाग्रत करने एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से जिले के समस्त 20 ब्लॉक्स एवं जिला मुख्यालय पर बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए पारंपरिक खेलों यथा रस्साकस्सी, रूमाल झपट्टा, तीरंदाजी एवं जिला मुख्यालय पर आगामी होने वाले राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों की तैयारी की दृष्टि से बास्केटबॉल और टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कलक्टर ने जिला…
Read More
दर निर्धारण के लिए बैठक 16 फरवरी को

दर निर्धारण के लिए बैठक 16 फरवरी को

उदयपुर, 14 फरवरी। जयसमन्द वन्यजीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी के लिए वाहनों के पंजीकरण एवं दर निर्धारण के लिए स्थानीय स्टेक होल्डर्स के साथ मुख्य वन संरक्षक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन 16 फरवरी को प्रातः 11 बजे वन भवन, चेतक सर्किल के सभागार में होगा। यह जानकारी उप वन संरक्षक वन्यजीव अजय चित्तौड़ा ने दी।
Read More
जिला संकट स्थित समूह की बैठक की बैठक 20 फरवरी को

जिला संकट स्थित समूह की बैठक की बैठक 20 फरवरी को

उदयपुर, 14 फरवरी। जिला संकट स्थिति समूह की बैठक 20 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी समूह के सदस्य सचिव एवं उप मुख्य निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स ने दी।
Read More
जिला कलक्टर ने दिए ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के निर्देश

जिला कलक्टर ने दिए ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के निर्देश

उदयपुर, 14 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने उपखण्ड अधिकारियों व धरोहर संरक्षण से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले के ऐतिहासिक स्थलों, धरोहरों, पैनोरमा आदि का संरक्षण व संवर्धन करने के लिए वहां आवश्यक विकास कार्य करवाएं व ऐसे स्थलों से संबंधित जानकारी को प्रचारित करते होर्डिंग्स व बैनर लगवाएं ताकि आमजन को इसकी जानकारी मिल सके और क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। जिला कलक्टर मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर धरोहर संरक्षण से संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कैलाशपुरी पंचायत के मठाठा में संचालित बाप्पा रावल पैनोरमा, हाड़ीरानी,…
Read More
रेलमंत्री ने दिए अहमदाबाद-चित्तौड़, अहमदाबाद-कोटा ट्रैन चलाने के निर्देश -चित्तौड़गढ़ सांसद जोशी ने मुलाकात कर किया था आग्रह

रेलमंत्री ने दिए अहमदाबाद-चित्तौड़, अहमदाबाद-कोटा ट्रैन चलाने के निर्देश -चित्तौड़गढ़ सांसद जोशी ने मुलाकात कर किया था आग्रह

उदयपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहमदाबाद से चित्तौड़गढ़ तथा अहमदाबाद से कोटा के बीच शीघ्र ही ट्रैन चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपरोक्त निर्देश मंगलवार को चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी द्वारा मुलाकात के दौरान अहमदाबाद से चित्तौड़गढ़ तथा अहमदाबाद से कोटा के लिए ट्रेन को शीघ्र चलाए जाने का आग्रह करने पर दिए। सांसद जोशी ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात कर चित्तौड़गढ़ आने का निमंत्रण दिया जिस पर उन्होनें आने का आश्वासन भी दिया। सांसद ने गोयल से चित्तौड़ सहित मेवाड़ के लिए औद्योगिक विकास व उद्योगों से संबंधित अब तक…
Read More
जिला कलेक्टर पहुंचे देबारी ग्रामीणों से किया संवाद क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जिला कलेक्टर पहुंचे देबारी ग्रामीणों से किया संवाद क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

उदयपुर 14 फरवरी। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा मंगलवार की सुबह शहर के दौरे पर रहे। वे कल सुबह ही देबारी पहुंचे और उन्होंने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न समस्याओं पर जारी आंदोलन के तहत मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति जानी और ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनके द्वारा अवगत कराई गई विभिन्न समस्याओं और मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि देबारी क्षेत्र में रेलवे फाटक बंद करने पर ग्रामीणों के प्रदर्शन के साथ विभिन्न मांगों को लेकर 7 दिनों से आंदोलन जारी है। क्षेत्रवासी रेलवे फाटक बंद नहीं करने, आरयूबी, सर्विस रोड, अंडर पास बनाने की मांग कर रहे…
Read More
गिर्वा व बड़गांव तहसीलदार को आरोप पत्र जारी नियम विरूद्ध स्वीकृतियां जारी करने पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही

गिर्वा व बड़गांव तहसीलदार को आरोप पत्र जारी नियम विरूद्ध स्वीकृतियां जारी करने पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही

उदयपुर, 14 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बड़गांव के तहसीलदार सुरेंद्र विश्नोई तथा गिर्वा तहसीलदार नरेंद्र कुमार सोलंकी द्वारा नियमों की अवहेलना करने और गलत तरीके से भूमि के उपयोग करने की स्वीकृतियां जारी करने को गंभीरता से लिया है और दोनों तहसीलदारों को आरोप पत्र जारी किए हैं। जिला कलेक्टर ने बताया कि दोनों तहसीलदारों के विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम-17 के अंतर्गत अनुशासनिक जांच कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि बड़गांव तहसीलदार सुरेंद्र विश्नोई द्वारा अंबेरी ग्राम में खातेदारी भूमि का समतलीकरण करने हेतु प्राप्त…
Read More
महाराणा भूपाल सिंह जी की 139वीं जयंती के तहत आयोजित पांच दिवसीय समारोह के तीसरे दिन ‘‘ राजस्थान की कला और संस्कृति ’’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयेाजन पूरे विश्व में मेवाड़ की कला, संस्कृति की पहचान – प्रो. दशोरा

महाराणा भूपाल सिंह जी की 139वीं जयंती के तहत आयोजित पांच दिवसीय समारोह के तीसरे दिन ‘‘ राजस्थान की कला और संस्कृति ’’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयेाजन पूरे विश्व में मेवाड़ की कला, संस्कृति की पहचान – प्रो. दशोरा

उदयपुर 14 फरवरी / मेवाड़ के महाराणा भूपाल सिंह जी की 139वीं जयंती के तहत आयोजित पांच दिवसीय समारोह के तीसरे दिन मंगलवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक साहित्य संस्थान एवं लोकलन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में ‘‘ राजस्थान की कला और संस्कृति ’’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पूर्व कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार दशोरा ने कहा कि मेवाड़ के भाल का तिलक हल्दी घाटी है पूरे विश्व में उदयपुर की कला एवं संस्कृति की पहचान है। इस जमीन के गर्भ में…
Read More
राज्य मंत्री राव ने नारायण सेवा के निःशुल्क प्रकल्पों की जानकारी ली।

राज्य मंत्री राव ने नारायण सेवा के निःशुल्क प्रकल्पों की जानकारी ली।

उदयपुर,14 फरवरी। प्रदेश के वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष राम सिंह राव मंगलवार को उदयपुर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने नारायण सेवा संस्थान पहुंचकर दिव्यांग व असहाय जनों की निःशुल्क सेवाओं की जानकारी ली। संस्थान चैयरमेन कैलाश मानव और निदेशक वंदना अग्रवाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान के विभिन्न प्रकल्पों से लाभान्वित हुए लोगों से रूबरू कराया। राव ने संस्थान व दिव्यांग जनों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Read More
पुलवामा हमले की बरसी पर सेना के जवानों को याद किया।

पुलवामा हमले की बरसी पर सेना के जवानों को याद किया।

आज से 4 वर्ष पूर्व भारतीय सेना के जवानों पर पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हमारे वीर जवानों को अनुष्का ग्रुप के विद्यार्थियों ने याद कर 2 मिनट का मोन रखा। इस अवसर पर संस्थान संस्थापक डॉ एस.एस सुराणा ने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को भली भांति समझाते हुए उन्हें निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान से कानून एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों में भी एक जोश दिखा एवं भविष्य में एक उच्च अधिकारी बनकर सत्यनिष्ठा से देश सेवा करने का प्रण लिया। इस अवसर पर संस्थान…
Read More
error: Content is protected !!