श्री बिलोचिस्तान पंचायत की बैठक सम्पन्न: 3 मार्च को होगा सामूहिक शोक निवारण होली आयोजन
उदयपुर। आगामी शोक निवारण होली को लेकर श्री बिलोचिस्तान पंचायत की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शक्ति नगर स्थित श्री बिलोचिस्तान भवन में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई तथा समाज के अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। पंचायत के महासचिव विजय आहुजा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि धुलेण्डी पर्व के अवसर पर समाज के उन परिवारों के लिए, जिनके यहां गत वर्ष में शोक की स्थिति रही है, पारंपरिक शोक निवारण होली का आयोजन 3 मार्च 2026, मंगलवार को प्रातः 10 बजे श्री…
