एशियन लेक्रोज गेम्स भारत का दबदबा जारी
पुरुषों ने भी पाकिस्तान को पराजित कर फाइनल में किया प्रवेश, मुकाबला इराक से मेजबान को हरा महिलाएं भी फाइनल में, मुकाबला पाकिस्तान से उदयपुर, 05 फरवरी। सऊदी अरब के रियाद में चल रहे एशियाई लैक्रोज गेम्स 2025-26 में भारत की महिला व पुरुष दोनों टीमों ने अपने प्रदर्शन से फाइनल में प्रवेश किया। भारत के दल प्रबंधक इमरान लारी ने बताया कि प्रतियोगिता के बहुप्रतीक्षित मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी टीम को 12-7 से पराजित किया। मैच के दौरान दोनों ही टीमों के स्थानीय समर्थकों के उत्साह वर्धन के बीच शानदार मुकाबला खेला…
