उदयपुर

विश्व कैंसर दिवस पर उदयपुर में ‘द कैंसर क्वेस्ट’ की अभूतपूर्व सफलता

विश्व कैंसर दिवस पर उदयपुर में ‘द कैंसर क्वेस्ट’ की अभूतपूर्व सफलता

‘द कैंसर क्वेस्ट’  में कैंसर की रोकथाम, शुरुआती पहचान, उपचार, पुनर्वास और फॉलोअप जैसे महत्वपूर्ण विषयों हुआ मंथन उदयपुर, 5 फरवरी। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर उदयपुर में टीएयू (तंबाकू जागरूकता एवं नशा समझ) द्वारा "द कैंसर क्वेस्ट - प्ले फॉर पर्पस" का आयोजन किया गया, जिसने जनभागीदारी, संवाद और जागरूकता के नए मानदंड स्थापित किए। छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। थर्ड स्पेस, उदयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक भाषणों के स्थान पर खेल, टीम आधारित गतिविधियाँ और अनुभवात्मक सत्र आयोजित किए गए। इनके माध्यम से कैंसर की रोकथाम, शुरुआती पहचान,…
Read More
डॉ. विप्लवी दीनदयालधाम जायेगें

डॉ. विप्लवी दीनदयालधाम जायेगें

उदयपुर, 5 फरवरी। भाजपा नेता व पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी 11फरवरी को उत्तरप्रदेश में मथुरा के समीप पं. दीनदयाल उपाध्याय के पैतृक गांव नगला चंद्रभान में स्थित दीनदयालधाम जायेगे। डॉ. विप्लवी वहां पर  एकात्ममानवदर्शन के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर आयोजित समारोह में दीनदयाल उपाध्याय से सम्बन्धित अपने शोध के विषय पर जानकारी देगें। ज्ञातव्य है डॉ. विप्लवी ने दीनदयाल उपाध्याय के पत्रकार जीवन पर शोध के बाद पुस्तक लेखन भी किया है, इनके शोध पत्रों का प्रकाशन भी हुआ है।
Read More
एमबी अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

एमबी अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

उदयपुर 5 फरवरी 2026| राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने गुरुवार को उदयपुर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर महाराणा भूपाल चिकित्सालय  की अव्यवस्थित एवं चिंताजनक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर शीघ्र सुधार की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि महाराणा भूपाल चिकित्सालय दक्षिण राजस्थान का प्रमुख सरकारी चिकित्सालय है, जहाँ प्रतिदिन दूर-दराज़ ग्रामीण क्षेत्रों, गरीब एवं मध्यम वर्ग के हजारों मरीज उपचार के लिए आते हैं। वर्तमान में अस्पताल में आवश्यक दवाइयों, जांच सुविधाओं और आधारभूत व्यवस्थाओं की कमी के कारण मरीजों को आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में उपलब्ध कई स्वास्थ्य…
Read More
सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर जवाब: ईएमआरएस को वहां पढ रहे छात्रों की सिकल सेल रोग के लिए 100 प्रतिशत जांच कराने के निर्देश

सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर जवाब: ईएमआरएस को वहां पढ रहे छात्रों की सिकल सेल रोग के लिए 100 प्रतिशत जांच कराने के निर्देश

-सांसद डॉ रावत ने संसद में उठाया प्रश्न, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के बारे में मांगी जानकारी -राजस्थान में 367 महिला कर्मचारियों की भर्ती, उदयपुर में 95 उदयपुर। राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) ने सभी राज्यों, संघ राज्यक्षेत्र की एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) सोसायटियों को ईएमआरएस छात्रों की सिकल सेल रोग के लिए 100 प्रतिशत जांच कराने के निर्देश जारी किए हैं। यह जांच जिला प्रशासन अथवा जिला कलेक्टरों के समन्वय से और जिला स्तर पर मौजूद सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाते हुए की जाएगी। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत द्वारा संसद में पूछे गए प्रश्न के…
Read More
स्थापना दिवस पर गौ माता की हुई सेवा, गरीबों को कराया भोजन

स्थापना दिवस पर गौ माता की हुई सेवा, गरीबों को कराया भोजन

उदयपुर। प्रवासी अग्रवाल महिला समिति की प्रचार प्रसार मंत्री शारदा अग्रवाल ने बताया कि समाज की स्थापना को 35 वर्ष पूर्ण होने पर महिला समिति की अध्यक्षा रमा मित्तल व सचिव संतोष पित्ती के मार्गदर्शन में गौशाला जाकर गौ माता को चारा गुड एवं लापसी खिलाई गई। वहीं हॉस्पिटल जाकर भोजनशाला में मरीजों व उनके परिजनों को भोजन करवाया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी के एम जिंदल, बालमुकुंद पित्ती, सचिव राजेश अग्रवाल, सी पी बंसल, रविन्द्र अग्रवाल, संदीप गोयल एवं ज्ञानेश्वर बंसल उपस्थित रहें। वहीं महिला समिति की ओर से मधु गर्ग, लीलावती मित्तल, मनिता, शशि पित्ती, अनामिका व…
Read More
देहरादून में आयोजित नेशनल पेंसेक सिलाट प्रतियोगिता में उदयपुर के भावीन अनेजा ने जीता कांस्य पदक

देहरादून में आयोजित नेशनल पेंसेक सिलाट प्रतियोगिता में उदयपुर के भावीन अनेजा ने जीता कांस्य पदक

उदयपुर। देहरादून (उत्तराखंड) में दिनांक 28 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित तीसरी ऑल इंडिया नेशनल पेंसेक सिलाट चैंपियनशिप 2026 में उदयपुर के खिलाड़ी भावीन अनेजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर केटेगरी के अन्डर 83 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर उदयपुर पेंसेक सिलाट एसोसिएशन के सचिव हरीश कुमार सांवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भावीन अनेजा की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने भावीन को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ी के लिए बल्कि उदयपुर और पूरे राजस्थान के…
Read More
उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के प्लेटिनम जुबली वर्ष में यूटीबीए टैक्स फ्रेटरनिटी टूर्नामेंट का आगाज

उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के प्लेटिनम जुबली वर्ष में यूटीबीए टैक्स फ्रेटरनिटी टूर्नामेंट का आगाज

उदयपुर। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्लेटिनम जुबली वर्ष में टैक्स बार द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित यूटीबीए टैक्स फ्रेटरनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट, 2026 का आयोजन इस वर्ष भी भव्य स्तर पर किया जा रहा है। टूर्नामेंट का शुभारंभ 7 फरवरी 2026 से होगा, जबकि इसका भव्य फाइनल एवं समापन समारोह 15 फरवरी 2026 को नाथद्वारा स्थित मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए गौतम सुखलेचा एवं स्पोर्ट्स कमेटी चेयरमैन सीए पंकज जैन ने जानकारी साझा करते हुए हुए बताया कि यह टूर्नामेंट पिछले 35 वर्षों से…
Read More
बीसीआई एजुकेशन की वर्क प्लेस विजिट आज: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में जुटेंगे शहर के प्रमुख शिक्षाविद

बीसीआई एजुकेशन की वर्क प्लेस विजिट आज: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में जुटेंगे शहर के प्रमुख शिक्षाविद

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के संस्थापक और चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई एजुकेशन चैप्टर की वर्क प्लेस विजिट आज ( गुरुवार) को आयोजित की जाएगी। यह विजिट बीसीआई एजुकेशन की अध्यक्ष अलका शर्मा के संस्थान 'सेंट्रल पब्लिक स्कूल' (सीपीएस), न्यू भूपालपुरा में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से बीसीआई एजुकेशन के सदस्यों को शिक्षा के क्षेत्र में नई पद्धतियों और नवाचारों को समझने का अवसर मिलेगा। बीसीआई एजुकेशन के मुख्य सलाहकार राहुल बड़ाला ने बताया कि बीसीआई एजुकेशन का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक साझा…
Read More
आईआईएमएम का राष्ट्रीय सप्लाई चेन एक्सीलेंस अवॉर्डस श्रेष्ठम उदयपुर में 7 फरवरी को, विभिन्न श्रेणियों में 16 अवार्ड

आईआईएमएम का राष्ट्रीय सप्लाई चेन एक्सीलेंस अवॉर्डस श्रेष्ठम उदयपुर में 7 फरवरी को, विभिन्न श्रेणियों में 16 अवार्ड

-राज्य स्तर के बाद पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाएंगे संगठन व व्यक्गित अवार्डस -पूरे देश में आईआईएमएम की उदयपुर शाखा आयोजित करती है यह अवार्डस उदयपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मटेरियल्स मैनेजमेंट की उदयपुर शाखा की ओर से सिग्नेचर इवेंट के चौथे संस्करण के तहत सप्लाई चेन एक्सीलेंस अवॉर्डस कार्यक्रम श्रेष्ठम का आयोजन 7 फरवरी को उदयपुर में आयोजित होगा। पहले तीन राज्य स्तरीय अवार्ड के बाद पहली बार यह अवार्ड कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगा जिसमें संगठन व व्यक्तिगत स्तर पर 16 अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मटेरियल्स मैनेजमेंट की उदयपुर शाखा की चेयरपर्सन प्रिया…
Read More
महावीर इंटरनेशनल उदयपुर द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

महावीर इंटरनेशनल उदयपुर द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

उदयपुर, 4 फरवरी। महावीर इंटरनेशनल की ओर से विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अध्यक्ष वीर रवीन्द्र सुराणा व सचिव वीर सुरेश बाड़ीवाल ने बताया कि हमारे अपेक्स के निर्देशों के तहत हमारे केन्द्र द्वारा बुधवार को तुलसी निकेतन आवासीय विद्यालय, हिरण मगरी सेक्टर 4 से प्रात: 9 बजे तुलसी निकेतन विद्यालय के छात्रों के साथ भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का संचालन केन्द्र के उपाध्यक्ष वीर अरुण कुमार कोठारी और कोषाध्यक्ष वीर सीए अशोक खुर्दिया के नेतृत्व में किया गया।  अध्यक्ष सुराणा ने बताया की रैली में छात्रों के विशाल समूह द्वारा अपेक्स…
Read More
error: Content is protected !!