डी.पी.एस. उदयपुर में ग्रेजुऐशन डे का सफल समापन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

नन्हें परिन्दों  की ऊंची  उडान
उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर में किंडर गार्टन के छात्रों के औपचारिक शिक्षा में प्रवेश की बेला को स्मरणीय बनाया गया । इसके लिए ग्रेजुएशन डे समारोह का आयोजन उल्लास के साथ किया गया।  इस अवसर पर लगभग  270 बच्चों  ने भाग लिया। छात्र- छात्राओं  ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन  श्री गोविंद अग्रवाल  जी तथा प्रधानाचार्य श्री संजय नरवरिया जी ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर भुवन जोशी प्रोफेसर एवं उप प्रमुख (बजट एवं तकनीकी),प्रोफेसर रमित भट्टाचार्य प्रोफेसर एवं उप प्रमुख (प्रशासन एवं शैक्षणिक),मिस्टर एंड मिसेज जकी चक्कीवाला, डॉ. विजय लक्ष्मी  चैहान,श्रीमती अंजलि सिंह द्वारा  दीप प्रज्ज्वलित  कर किया गया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर उपस्थित  सदस्यों को संबोधित  करते हुए कहा कि स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम समय-  समय  पर आयोजित करते रहना चाहिए ताकि बच्चों के मनोबल में विकास हो उन्होंने नन्हें-मुन्ने छात्रों को पूर्व प्राथमिक स्तर  से प्राथमिक स्तर की औपचारिक शिक्षा में प्रवेश हेतु शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने बच्चों के सर्वागीण व्यक्तित्व विकास के मार्ग में शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक उन्हें जीवन पथ की ओर सरलता पूर्वक अग्रसर होना सिखाते हैं। इस ग्रेजुएशन डे समारोह में यू के जी के छात्रों को विधिवत् गाउन और कैप पहना कर प्रमाण पत्र डिग्री के रूप में दिए गए तथा गत वर्ष  शिक्षा के क्षेत्र  में प्रथम स्थान  प्राप्त  करने पर  बतुल मोती, फातिमा अत्तारी , रितिशा जैन ,अंकिता लाल, जाबिया काजमी, जाहरा अत्तारी, रिद्धिमा सुराना, शुश्रुथा भास्करन,  आहना सेन को विद्यालय  प्रबंधन  समिति द्वारा पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढाया गया।
इस अवसर पर नन्हें छात्र-  छात्राओं द्वारा किए गए मनमोहक नृत्य तथा ‘अरेबियन नाइट्स ‘पर आधारित  नृत्य नाटिका कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केन्द्र  रही । नन्हें बच्चो  की प्रस्तुति  ने सभी को आनंदित किया। प्रधानाचार्य संजय नरवरिया ने ग्रेजुएशन डे  समारोह आयोजित करने का उद्देश्य बताते हुए  कहा कि बच्चे के प्राथमिक स्तर में प्रवेश लेने पर उनमें नवीन, श्रेष्ठ, सृजनात्मक विचारों का उद्भव होता है। उनके विचारों को सही दिशा देने के लिए शिक्षकों की अनुपम भूमिका रहती है। बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण आवश्यक कौशल का विकास कर शिक्षक उन्हें जीवन पथ की ओर सरलतापूर्वक अग्रसर होना सिखाते हैं। प्री. प्राइमरी एकेडमिक कोर्डिनेटर श्रीमती संजीवनी सिंह ने इस  अवसर पर उपस्थित आदरणीय गणों का धन्यवाद करते हुए यह संदेश दिया कि हर दिन एक नई शुरुआत का मौका साथ लाता है समय किसी के लिए नहीं रूकता यही वह बताता है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!