बीजेपी लोकसभा क्लस्टर की बैठक एवं तीन लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के विशाल सम्मेलन को संबोधित कर आगामी लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे-अमित शाह 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी रहेंगे उपस्थित…
बलीचा स्थित नई कृषि मंडी परिसर में होगा यह विशाल समारोह..
तैयारी पूर्ण

उदयपुर 19 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह आज उदयपुर के बलीचा स्थित कृषि मंडी परिसर में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक दृष्टि से 6 जिलों एवं तीन लोकसभा क्षेत्र उदयपुर चित्तौड़ डूंगरपुर बांसवाड़ा के बूथ स्तर एवं उसके ऊपर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के विशाल सम्मेलन को संबोधित कर आगामी लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक प्रमोद सामर ने बताया कि श्री अमित शाह पहले बीकानेर में एक कार्यक्रम को संबोधित करके दोपहर बाद उदयपुर पहुंचेंगे जहां पर बलीचा स्थित कृषि मंडी परिसर में भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित कर लोकसभा चुनाव में किस प्रकार से प्रदेश की 25 की 25 सीटो पर विजय प्राप्त करें इसका आगाज करेंगे। उन्होंने बताया कि इसे हेतु तमाम तैयारिया पूर्ण हो चुकी है। प्रदेश महामंत्री श्री दामोदर लाल अग्रवाल,शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान आदि के सानिध्य में सभी तैयारियां को मूर्त रूप दिया जा चुका है विशाल डोम बनाया गया है। मंच व्यवस्था का कार्य जिला उपाध्यक्ष तखत सिंह शक्तावत महामंत्री किरण जैन गजपाल सिंह राठौड़ एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य भंवर सिंह पवार के निर्देशन में हुआ उसी प्रकार आईटी का कार्य शहर जिला महामंत्री मनोज मेघवाल तुषार जिंदल यशवंत मंडोवर एवं एडवोकेट मनीष शर्मा देख रहे हैं इसी प्रकार सेफ हाउस प्रमुख के रूप में दीपक शर्मा नानालाल वया प्रेम सिंह शक्तावत अतुल चंडालिया दीपक बोलिया एवं रवि नाहर इस कार्य को देखेंगे।
शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली के मुख्य सानिध्य में एवं प्रदेश महामंत्री दामोदर लाल अग्रवाल ने पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा प्रत्याशी चुन्नीलाल गरासिया देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान कार्यक्रम संयोजक प्रमोद सामर शहर जिला महामंत्री डॉक्टर किरण जैन गजपाल सिंह राठौड़ मनोज मेघवाल देहात महामंत्री दीपक शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में प्रत्येक मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं बूथ के प्रमुख कार्यकर्ता एवं उसके ऊपर के स्तर के कार्यकर्ताओं को उपस्थित रूप से सूचित कर कार्यक्रम में उनकी सहभागी का सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम दोपहर ठीक 01:15 बजे प्रारंभ कर दिया जाएगा जिसमें विभिन्न वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा।
केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह बीकानेर से सीधे उदयपुर पहुंचेंगे जिनका एयरपोर्ट पर पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा तत्पश्चात उन्हें सभा स्थल पर लाया जाएगा जहां पर उनका उद्बोधन होगा।
श्री प्रमोद सामर ने बताया कि लोकसभा क्लस्टर के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी संगठन के आधार पर 6 जिले जिसमें उदयपुर शहर देहात डूंगरपुर बांसवाड़ा प्रतापगढ़ चित्तौड़ के हजारों कार्यकर्ता इस कार्यकर्ता सम्मेलन में अपेक्षित रहेंगे।

भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी प्रदेश सरकार के मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी हेमंत मीणा गौतम दक झाबर सिंह खर्रा प्रदेश प्रभारी विजया रहाटकर सांसद कनकमल कटरा अर्जुन लाल मीणा प्रदेश महामंत्री दामोदर लाल अग्रवाल प्रदेश मंत्री सावलाराम देवासी पिंकेश पोरवाल शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान कार्यक्रम संयोजक प्रमोद सांभर बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष लाभचंद पटेल डूंगरपुर जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या चित्तौड़ जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत लोकसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी हरीश पाटीदार जिला प्रमुख ममता कुमार पवार उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली डूंगरपुर जिला प्रमुख सूर्या अहरि, चित्तौड़ जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, विधायक ताराचंद जैन फूल सिंह मीणा अमृत मीणा प्रताप गमेती उदय लाल डांगी श्रीचंद कपलानी अर्जुन जीनगर सुरेश धाकड़ शंकर डेचा कैलाश मीणा महेंद्रजीत सिंह मालवीय महापौर जीएस टांक उपमहापौर पारस सिंघवी एवं लोकसभा सह प्रभारी महेश शर्मा एवं कृष्णा कटारा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

राज्यसभा प्रत्याशी मनोनीत होने पर चुन्नीलाल गरासिया का किया सम्मान-भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर कार्यालय पर प्रातः बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद हेतु प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चुन्नीलाल गरासिया को प्रत्याशी मनोनीत होने पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान प्रदेश महामंत्री दामोदर लाल अग्रवाल आदि के सानिध्य में उपस्थित पदाधिकारी ने स्वागत किया अभिनंदन किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!