– श्री आयड़ वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न
उदयपुर, 26 जून। श्री आयड़ वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान के वर्ष 2026-28 के निर्विरोध सम्पन्न हुए चुनाव में श्यामसुंदर बोकड़िया अध्यक्ष, महेन्द्र दोषी एवं मनोज घरबड़ा उपाध्यक्ष, सुरेश घरबड़ा मंत्री, विजय कोठारी सह मंत्री तथा दिलीप परमार कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी प्रकार संगठन मंत्री के रूप में शांतीलाल कोठारी, प्रचार-प्रसार मंत्री के रूप में महेन्द्र बाबेल तथा हिसाब निरीक्षक के रूप में महावीर जी चौपड़ा को दायित्व प्रदान किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ख्यालीलाल सिसोदिया, नरेन्द्र तलेसरा, हिम्मत सिसोदिया एवं लोकेश भण्डारी को सम्मिलित किया है। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी नवल सेठ एवं भगवतीलाल चित्तौड़ा भी मौजूद रहे।
श्यामसुंदर अध्यक्ष, सुरेश मंत्री मनोनीत
