अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश
उदयपुर, 29 मई। जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती आनंदी ने बुधवार सुबह 10 बजे जिला कलक्टर कार्यालय एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालय गिर्वा का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर कार्यालय में वरिष्ठ लेखाधिकारी रमेश चंद्र बावरी, तथा उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक भावना मोड तथा सूचना सहायक कृष्ण कुमार पारगी अनुपस्थित पाये गये। इस पर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। स्थापना शाखा में विभागीय जांच अंतर्गत सीसीए 16 एवं 17 की लम्बित पत्रावलियों को शीघ्र निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया। शाखा में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारियों की ई-फाईल निस्तारण की स्थिति की जांच की। निस्तारण के औसत समय को कम करने के निर्देश दिए। राजस्व शाखा में भूमि रूपान्तरण की लंबित पत्रावलियों की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने न्याय शाखा, प्रोटोकॉल शाखा एवं सामान्य शाखा का भी निरीक्षण किया गया। सामान्य शाखा में सिलिकोसिस के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूर्ण कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को अग्रेषित करने के निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव ने किया जिला कलक्टर व एसडीएम गिर्वा कार्यालय का निरीक्षण
