शिक्षक संघ राष्ट्रीय की समीक्षा बैठक का आयोजन

फतहनगर.  राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा मावली ब की बैठक का आयोजन मानस रेस्टोरेंट में उपशाखा अध्यक्ष भीम सिंह राव की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला के मुख्य आतिथ्य  तथा संभाग संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत के विशिष्ट आतिथ्य में गया। बैठक के दौरान वर्तमान में चल रहे संगठन के सदस्यता अभियान की समीक्षा तथा शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई। सदस्यता प्रभारी अर्जुन सिंह चुंडावत ने उपशाखा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत संयोजक तथा सहसंयोजकों से वार्ता कर वर्तमान समय तक हुई सदस्यता का विवरण प्रस्तुत किया।  उपशाखा मंत्री राजवीर सिंह ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को संकुलवार प्रभार आवंटन सभी संकुलों में संपर्क कर निर्धारित समयावधि में  सदस्यता पूर्ण करने की रणनीति तैयार की गई। सभी उपस्थित संगठन कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा इसी सप्ताह शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया गया।  इस दौरान पूर्व संगठन मंत्री नारायण लाल डांगी,अर्जुन सिंह झाला, उप शाखा कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तेली, सभाध्यक्ष शेखर मंडोवरा सहित उपशाखा क्षेत्र के अन्य संकुल संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!