जिला क्रीडा परिषद का पुनर्गठन रोहित पालीवाल उपाध्यक्ष मनोनीत

उदयपुर, 27 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार युवा मामले व खेल विभाग द्वारा उदयपुर जिले में खेलों के प्रभावी संचालन के लिए जिला क्रीडा परिषद का पुनर्गठन किया गया है।
जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में गठित इस समिति में युवा समाजसेवी रोहित पालीवाल को उपाध्यक्ष व बड़गांव के पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। परिषद के पदेन सदस्य सचिव जिला खेल अधिकारी रहेंगे। पदेन सदस्य में जिला प्रमुख, जिला पुलिस अधीक्षक, नगर पालिका, निगम व परिषद के अध्यक्ष व जिला शिक्षा अधिकारी तथा मनोनीत सदस्यों में खेरवाड़ा विधायक डॉ दयाराम परमार और सराड़ा प्रधान श्रीमती बसंती मीणा, झाडोल प्रधान श्रीमती राधा परमार के साथ खेलों में भाग लेने वाले प्रतिनिधि जिनमें ऋषभदेव से मनीष मीणा, मावली से रमेश पालीवाल, उदयपुर शहर से शकील अहमद, सुनील रोजर्स, विनोद पानेरी, सैयद सिद्दीकी अहमद, चंद्रप्रकाश झाला, मोहसिन खान, मो. आशिक, परमवीर सिंह चुंडावत, रामलाल बरोलिया जावर माइंस से सी.टी. प्रेमनाथ, ईसवाल से आनंद परिहार, गिर्वा के तुलजा शंकर नागदा, मावली की रंजीता मेघवाल, बडगांव की मीरा पालीवाल, झाडोल से रामलाल, जावर माइंस से नरेंद्र सोनी व सलूंबर से किशन सिंह चुण्डावत व सुनील सेवक शामिल है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!