राज योग एवं वेलनेस सेंटर’ का शुभारंभ

अतिथियों ने बताया योग का महत्व
उदयपुर, 12 फरवरी। जो शक्ति ब्रह्मांड को संतुलित रखती है वही व्यक्ति को भी रखती है और यह योग शक्ति है। यदि हमें सत्यम शिवम सुन्दरम के लक्ष्य को अर्जित करना है तो योग मार्ग को अख्तियार करना होगा। यह बात पंचवटी स्थित फकरी वाटिका में ’राज योग एवं वेलनेस सेंटर’ का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए शान्तिपीठ के संस्थापक अनंत गणेश त्रिवेदी ने कही। उन्होंने कि आंतरिक क्षमताओं को विकसित करने की सर्वाधिक पुरातन और नित नूतन कोई विद्या है तो वह योग है जो व्यक्ति को सारे आयामों पर योग्य बनाती है। विशिष्ट अतिथि अंबामाता पुलिस थाना के सीआई डॉ. हनुमंत सिंह राजपुरोहित ने स्वच्छ और स्वस्थ रहने के लिए दैनिक जीवन में योगाभ्यास अपनाने की बात कही और यम नियम और अनुशासन की आवश्यकता पर वैज्ञानिक विश्लेषण भी किया। समाजसेवी हुसैनी भाई मगर ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। योग प्रशिक्षक शिरीन एफ मगर ने योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बोहरा समाज में खासतौर से महिला वर्ग इससे बहुत लाभान्वित होगा। अंत में फकरुद्दीन भाई ने आभार जताया। इस अवसर पर अरवा ए मगर, रोशनलाल जैन ने भी विचार व्यक्त किए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!