दोनों शूटर्स को लेकर पुलिस पहुंची गोगामेड़ी के घर, पूछा- किस व्यक्ति पर कितने फायर किए

जयपुर। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में जयपुर पुलिस लगातार जांच में जुटी है। मंगलवार को पुलिस ने मौके पर सीन रीक्रिएट किया। इसमें दोनों आरोपियों को उसी जगह बैठाया गया, जहां वे हत्या के वक्त बैठे थे। इसके बाद पूरा घटनाक्रम दोहराया गया। वहीं, छप्। की दिल्ली और जयपुर टीमें भी इस केस की जांच करेंगी। आज शाम को जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ अब तक की जांच रिपोर्ट को एनआईए के अधिकारियों को देंगे। जयपुर पुलिस के सीनियर ऑफिसर की टीम मंगलवार दिन में हत्याकांड से जुड़े मुख्य आरोपियों को लेकर गोगामेड़ी के आवास पर पहुंची। इसमें नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को हाई सिक्योरिटी में मौके पर लाया गया। घटना के वक्त दोनों जिस सोफे पर बैठे थे। दोनों को उसी जगह बैठाया गया। दोनों के सामने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और नवीन सिंह शेखावत के डमी बैठाए गए। फिर घटना अनुसार तय वक्त पर पूरा घटनाक्रम दोहराया गया। इस दौरान सभी को बीच क्या बात हुई, इसके बारे में भी अफसरों ने पूछताछ की।
इन सवालों के जवाब ढूंढ रही पुलिस
सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस ने पूछा कि सबसे पहले किस पर फायर किया। उसके बाद दूसरी तरफ से किसने फायर किया। गोगामेड़ी पर कितने राउंड चलाए गए। नवीन पर कितने राउंड चलाए। कमरे से बाहर आकर कितनी गोलियां चलाई। पुलिस हर बात की बारीकी से जांच कर रही है।
एक महिला समेत 6 बदमाश गिरफ्तार
इस पूरे मामले में पुलिस अब तक एक महिला सहित छह बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।  5 दिसंबर को दोपहर करीब 1.03 बजे 2 बदमाशों ने गोगामेड़ी पर गोलियां चलाईं, फिर भाग निकले थे। गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद गार्ड अजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बदमाशों की फायरिंग में नवीन शेखावत की भी मौत हो गई थी। नवीन ही बदमाशों को गोगामेड़ी के घर ले गया था।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!