मूलनायक संभवनाथ भगवान का पंचामृत महाअभिषेक  

उदयपुर 30 सितम्बर।  बड़ा बाजार स्थित संभवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में शनिवार को मंदिर में मूलनायक भगवान का विशेष पूजा-अर्चना एवं महाशांति धारा कर पंचामृत महाअभिषेक किया। मंदिर के सेठ शांतिलाल- विमल कुमार गदावत ने बताया कि महा शांतिधारा  महा शांतिधारा एवं महाआरती स्व. कस्तूर चंद नागदा – नारायणी देवी नागदा ने कियाञ कनकमल -निर्मलादेवी, हजारीमल -गिरजा देवी, महावीर -आशा, गौरव- मयूरी, शीतल, पियूष -नीलम, राहुल, कविश (किट्टू), ग्रीष्मा, लेखांश, दिव्यांशी, पूर्वांश नागदा मुंडलिया ने मूलनायक संभवनाथ भगवान का पंचामृत अभिषेक एवं महाशांति धारा की गई। जैन युवा परिषद के अध्यक्ष रविश मूण्डलिया ने बताया कि इस दौरान राजेश देवड़ा, महावीर देवड़ा, राजेश गदावत, राकेश पंचोली, रितेश, विनोद गुणावत, नितिन कोठारी, दिनेश-जयश्री गदावत सहित कई श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे। पूजारी नारायण पण्डित द्वारा क्षेत्रपाल मानभद्र बाबा की विशेष आंगी धराई गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!