गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि एवं सर्व धर्म प्रार्थना सभा का होगाआयोजन

उदयपुर . शांति एवं अहिंसा निदेशालय राजस्थान सरकार के आदेशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर दिनांक 2 अक्टूबर 2023 सोमवार को जिला एवं उपखण्ड मुख्यालयों पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने कहा की यह कार्यक्रम उपखण्ड मुख्यालयों नगरपालिका, नगर निगम, नगरपरिषद व पंचायत समिति, ग्राम पंचायत स्तर पर ब्लॉक संयोजक सह-संयोजक जिम्मेदारी से करें। उदयपुर में 2 अक्टूबर को प्रातः 7.00 बजे को गुलाब बाग में गांधी प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन होगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!