उदयपुर 30 सितम्बर / केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के शनिवार को उदयपुर प्रवास के दौरान जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय में आने पर कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, डॉ. भवानी पाल सिंह राठौड़ ने शेखावत का माला, उपरणा, पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, इस दौरान सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदम्बिका पाल का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक फुल सिंह मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, प्रमोद सामर, हिम्मत सिंह झाला, भंवर सिंह देवड़ा, रजिस्ट्रार डॉ. पारस जैन, कौशल नागदा, डॉ. पारस जैन, गजपाल सिंह राठौड़, भरतबानु सिंह देवड़ा, संगीता चौहान, खुशबु मालवीय, निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत, जितेन्द्र सिंह चौहान सहित कार्यकर्ताआंे ने शेखावत का उपरणा ओढ़ा कर सम्मान किया। प्रो. सारंगदेवोत ने पुनः विद्यापीठ में आने का न्यौता दिया जिसे सहर्ष शेखावत ने स्वीकार किया। यह जानकारी निजी सचिव केके कुमावत ने दी।
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का किया सम्मान
