बीसीआई पिनेकल चैप्टर की नई कार्यकारिणी घोषित, अंशुल मोगरा बने प्रेसिडेंट

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

नई टीम के साथ बिजनेस ग्रोथ, नेटवर्किंग और लीडरशिप डेवलपमेंट को मिलेगी नई गति
उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई ) के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बीसीआई पिनेकल चैप्टर की जुलाई माह की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जुलाई सत्र के लिए अंशुल मोगरा को चैप्टर का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर मुकेश माधवानी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बीसीआई का उद्देश्य सदस्यों के बिजनेस डेवलपमेंट, प्रभावी नेटवर्किंग और नेतृत्व क्षमता का निरंतर विकास करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन के उद्देश्यों को नई ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाते हुए सदस्यों के लिए अधिक प्रभावी एवं परिणामदायी गतिविधियों का संचालन करेगी।

नवनियुक्त प्रेसिडेंट अंशुल मोगरा ने जुलाई माह की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपांक भटनागर, वाइस प्रेसिडेंट-1 वात्सल्य सोनी, वाइस प्रेसिडेंट-2 पुष्पेन्द्र जैन, जनरल सेक्रेटरी शालिनी भटनागर, ट्रेजरर आशीष शर्मा, स्पोक्सपर्सन गगन भट्ट, कनेक्ट कोऑर्डिनेटर (मीटिंग एवं वर्कप्लेस) यश खंडेलवाल, बिजनेस ग्रोथ कोऑर्डिनेटर पियूष भंसाली, वन-टू-वन कोऑर्डिनेटर प्रकाश हाड़ा, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर समीर रोहिड़ा, इवेंट कोऑर्डिनेटर निलेश काले, अटेंडेंस कोऑर्डिनेटर बृजेश चौहान, मेडिकल कोऑर्डिनेटर रश्मि सिंघल, मेंबरशिप ग्रोथ कोऑर्डिनेटर सुनील बोराणा, सोशल मीडिया एवं ग्रीटिंग सुधांशु नंदवानी तथा एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के रूप में कैलाश माली, दीपक चौधरी, वैभव सोनी एवं किशन गुर्जर को दायित्व सौंपे गए हैं।

अंशुल मोगरा ने कहा कि बीसीआई पिनेकल का प्रमुख लक्ष्य प्रत्येक सदस्य को अधिकतम बिजनेस अवसर उपलब्ध कराना, सदस्यों के बीच मजबूत व्यावसायिक नेटवर्क तैयार करना तथा नियमित रूप से नॉलेज सेशन, बिजनेस ग्रोथ गतिविधियाँ, वन-टू-वन मीटिंग्स और प्रोफेशनल एवं सोशल इवेंट्स का सफल आयोजन करना रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पूरी टीम सामूहिक नेतृत्व, सकारात्मक सोच और टीमवर्क की भावना के साथ कार्य करते हुए बीसीआई पिनेकल चैप्टर को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!