जैविकउद्यान सज्जनगढ़ में मनाया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 11 सितंबर। जैविक उद्यान सज्जनगढ़ में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा कार्य करते शहीद हुए कार्मिकों को सज्जनगढ़ स्थित बायोपार्क में श्रद्वांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वन्यजीव वृत उदयपुर अन्तर्गत शहीद हुए कार्मिक स्व. महेन्द्र सिंह सोलंकी एवं स्व.गंगा सिंह के योगदान को याद किया व उनकी स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर श्रृद्वांजलि अर्पित करते हुए बड़ एवं गुलर के पौधों रोपित किये गये। मुख्य वन सरंक्षक वन्यजीव आर.के.जैन ने वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में दिये गये योगदान को अतुलनीय बताया। इस अवसर पर  उप वन सरंक्षक   सुगनाराम जाट, अजय चित्तौड़ा, अरूण कुमार डी. कुमार शुभम, शैतान सिंह देवड़ा यादवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!