उदयपुर, 1 मई। मेवाड़ जनशक्ति दल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। संगठन के मार्गदर्शक डॉक्टर बाल गोपाल शर्मा ने बताया कि इस संगठन में हर जाति समाज को संगठन में साथ लेकर सनातन संस्कृति का संदेश देने का कार्य करेगा साथ ही संगठन के संरक्षक एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित ने बताया कि संगठन में शस्त्र शास्त्र,व्यायाम शाला, कुस्ती दंगल जैसे आयोजन शिविर लगाए जाएंगे। बैठक में सरक्षक दिनेश औदिच्य ने मई माह में उदयपुर में एक दिवसीय कुस्ती (दंगल) करवाने का निर्णय लिया। बैठक में डॉक्टर बालगोपाल शर्मा, एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित, दुर्गेश नागदा, दिनेश औदिच्य, नरेश कुमार शर्मा, कालुलाल औदिच्य आदि मौजूद थे।
मेवाड़ जनशक्ति दल की बैठक सम्पन्न
