महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती 22 मई को 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

पोस्टर का किया विमोचन
उदयपुर 01 मई / मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान उदयपुर शहर की ओर से आगामी 22 मई  ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को वीर शिरोमीण महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती पर सर्वसमाज की ओर से पूरे शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी। अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह करेलिया ने बताया कि शोभायात्रा में हर वर्ग, समाज की अधिक से अधिक भागीदारी हो इसके लिए कैलाशपुरी में मेवाड़ अधिपति एकलिंगजी के मंदिर प्रांगण में भव्य पोस्टर का विमोचन किया गया। प्रतिवर्ष की भंाति इस वर्ष भी शोभायात्रा की तेयारीयुद्ध स्तर पर की जा रही है। इस अवसर पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान उदयपुर शहर कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पाखंड, संगठन मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह मायदा, बी कॉलेज पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पवार, किशन सिंह पिपरौली, जयराज सिंह वाजनगढ़, उदयपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महामंत्री रतन सिंह राणावत,सलाहकार नरेंद्र सिंह शेखावत सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!