उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर,(उदयपुर व्यूज)। शहर में झील तालाब के घाटों पर सोमवार सुबह छठ महापर्व बडे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह पहली किरण के साथ व्रती महिलाओं ने पानी में खडे होकर सूर्य को अघ्र्य दिया। बाद में महिलाओं ने प्रसाद स्वीकार कर 36 घंटे का निर्जला व्रत खोला। शहर के गोवर्धन सागर, फतहसागर, रानी रोड, दूधतलाई और स्वरुपसागर घाट पर सोमवार सुबह का खूबसूरत नजारा देखने को मिला जहां श्रद्धा और उल्लास के भाव जाग्रत होते हुए दिख रहे थे। सूप और डलिया में घर के बने ठेकुआ, मौसमी फल, गन्ना, अदरक और हल्दी सजाकर पूजा की गई। अघ्र्य देने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इससे पहले रविवार शाम को व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया गया। इस पर्व की सबसे खास विशेषता इसकी सादगी और प्रकृति से जुडाव है। पूजा में बाजार की वस्तुओं के बजाय घर में पूरी शुद्धता से बने ठेकुआ और प्राकृतिक फलों का उपयोग होता है।
0000

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!