तेंदुआ ने बनाया ग्रामीण को शिकार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। भीलवाड़ा जिले के कारोई थाना क्षेत्र के बागौर रोड़ स्थित खेत पर कृषि कार्य कर रहे एक ग्रामीण को तेंदुए ने शिकार बना लिया। घटना के बाद से आस-पास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीण अपने खेतों पर जाने से डर रहे हैं। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल के समीप पिंजरा लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार भुणास निवासी 70 वर्षीय ओंकार लाल पुत्र घासीराम बलाई ने कारोई के लक्ष्मीनाथ मंदिर की कृषि भूमि सिंजारे पर ले रखी हैं। बुधवार दोपहर 1 बजे ओंकार लाल व मंदिर का पुजारी डालूदास खेत पर थे। कुछ देर रूकने के बाद डालूदास खेत से मंदिर लौट आया लेकिन ओंकार वहीं काम कर रहा थ। शाम 6 बजे जब डालूदास खेत पर पहुंच तो औंकार लाल का लहूलुहान शव देखकर घबरा गा। उसके गला और शरीर का अन्य हिस्सा जानवर द्वारा खाया हुआ था। सिर पर पंजे के गहरे निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो पंजे के निशान तेंदुए के पाए गए। वन विभाग ने बताया कि मृतक के परिजनों को विभागीय नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!