खतरगच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणिप्रभसूरिश्वर महाराज आदि ठाणा का दो दिवसीय प्रवास आज से उदयपुर में

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। खतरगच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणिप्रभसूरिश्वर महाराज वर्षो बाद 10 व 11 जून को दो दिवसीय प्रवास पर श्री जिनदत्तसूरी दादाबाड़ी सुरजपोल पधारेंगे। गरूदेव का दो दिन का प्रवास मेवाड़ मोटर्स लिंकरोड़ स्थित श्री जैन श्वेताम्बर वासुपूज्य महाराज मन्दिर ट्रस्ट में रहेगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष राज लोढ़़ा ने बताया कि आचार्यश्री मणिप्रभसूरिश्वर महाराज के आने की सूचना मिलने पर सभी समाज में खुशी छा गई है। सचिव दलपत दोशी ने बताया कि 10 जून को उनके भव्य स्वागत में प्रातः 8.30 बजे सूरजपोल स्थित न्यू ज्योति होटल से शोभायात्रा निकाली जायेगी। जिसमें बैण्ड, बाजे, घोड़े के साथ चुनरी ओढे सैकड़ों महिलाएं व धवल वेशभूषा में पुरूष शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा श्री जैन श्वेताम्बर वासूपूज्य महाराज मन्दिर पंहुचेगी। जहंा बाद में आचार्यश्री के प्रवचन होंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!