अन्तर्राजीय गिरोह (मामा भील गैंग) का पर्दाफाश

फ्लेट के ताले तोड 40 लाख रूपये नगद एवं 37 तोला सोने के जेवरात चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार
हिरणमगरी थाना क्षैत्र की 02 और वारदातों का भी खुलासा

उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थानान्तर्गत गत दिनांक 30 मई 2023 को प्रार्थी मुकेश चौधरी ने रिपोर्ट पेश की कि मैं कृष्णा आंगन अपार्टमेंट, फ्लैट नंबर 401, बी ब्लॉक, न्यू विद्यानगर, सेक्टर 04 उदयपुर में मय परिवार निवास करता हूं। दिनांक 25.05.2023 को मेरी पत्नी व बच्चे मेरे ससुराल धुणीमाता डबोक चले गए व दिनांक 28.05.2023 को शाम 4ः30 बजे मैं भी आवश्यक कार्य हेतु जयपुर चला गया। आज दिनांक 30.05.2023 को सुबह करीब 8ः00 बजे रामलाल पटेल जो घर पर हमेशा पिछले 2 साल से दूध देता है, ने फोन किया बताया कि आप कहां हो आपके घर के गेट का ताला टूटा हुआ है। जिस पर मेरी पत्नी श्रीमती दीपिका चौधरी को फोन कर फ्लेट पर जाने हेतु सूचना दी तथा मैं भी जयपुर से रवाना होकर मेरे फ्लैट पर आ गया। आकर देखा तो मेरे फ्लेट के मेन गेट व अंदर दोनों रूम के ताले टूटे हुए थे। मैंने तथा मेरी पत्नी ने कमरों की अलमारी चेक किया तो अलमारी में रखे 40 लाख रुपये व 37 तोला सोने के जेवरात जो अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि के समय में चोरी करके ले गए हैं। कानूनी कार्यवाही करें। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 273/2023 धारा 457,380भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर भुवन भुषण यादव द्वारा उक्त नकबजनी के ब्लाईण्ड प्रकरण को ट्रेस करने एवं अज्ञात अभियुक्तगण की तलाश हेतु मंजीतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व श्रीमती शिप्रा राजावत वृताधिकारी, वृत नगर पूर्व के सुपरविजन में रामसुमेर मीणा थानाधिकारी हिरणमगरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना, तकनीकी सहयोग व पुलिस थाना टाण्डा, धार मध्यप्रदेश की टीम के सहयोग सेदिनांक 07.07.2023 को प्रकरण की वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्तगण 01.शाहदर पिता मानसिंह भील उम्र 35 वर्ष, निवासी गुराडिया, टाण्डा जिला धार मध्यप्रदेष, 02. कनिया पिता गुरजीया पलासिया भील, उम्र 42 वर्ष, निवासी बगोली, फला पलासीया, टाण्डा जिला धार मध्यप्रदेश, व03. मोहब्बतसिंह पिता कुंवरसिंह अलाका भील पलासिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी बगोली फला, टाण्डा जिला धार मध्यप्रदेश को टाण्डा धार के जंगल से पीछा कर डिटेन किया जाकर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार षुदा अभियुक्तगणों को न्यायालय में पेश किया जाकर 08 दिन का पी.सी. रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। अभियुक्तगणों से अन्य वारदातांे के संबंध में अनुसधान जारी है।

तरीका वारदात:-अभियुक्तगण द्वारा हम सलाह होकर अपने गांव से राजस्थान में लूट/नकबजनी की बडी वारदात करने की योजना बनाकर निम्बाहेडा, भीलवाडा, जयपुर, किशनगढ, अजमेर, भीम, नाथद्वारा होते हुये दिनांक 29.05.23 को उदयपुर पहुंच उक्त घटनास्थल व आसपास के क्षैत्र की रैकी की। अपनी गाडी बोलेरो को गीतांजली हाॅस्पीटल की पार्किग में खडी कर रैकी किये गये मकान का ताला तोडकर 40 लाख रूपये नगद एवं 37 तोला सोने के गहने चोरी कर ले गये। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से बचने के लिये मुंह पर मास्क बांधकर आते थे और घटना के बाद पुलिस से बचने के लिये साथ लाये कपडे चैंज कर लेते है।

सजायाबी रिकाॅर्ड:-गिरफ्तारशुदा अभियुक्त शाहदर के विरूद्व आबकारी अधिनियम के तहत 01 प्रकरण दर्ज हो चालान हुआ है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों द्वारा पूर्व में की गई वारदातो का खुलासा:-
01.दिनांक 29.07.2022 की रात्रि में कृष्णांगन अपार्टमेन्ट से बन्द पडे फ्लेट के ताले तोडकर 50 हजार रूपये एवं सोने चांदी के गहने व अन्य आईटम चोरी किये जिस पर प्रकरण संख्या 393/2022 दर्ज है।

02.दिनांक 19.08.2022 की रात्रि में सिल्वर स्क्वेयर अपार्टमेन्ट से एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर चैन लूटी जिस पर प्रकरण संख्या 430/2022 दर्ज है।

इस तरह की नकबजनी के कई प्रकरणों के भी खुलासा होने की संभावना है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!