उदयपुर : यूनाइटेड स्टेट्स, मेक्सिको और कनाडा के ग्राहक इन दिनों छुट्टियों की तैयारी में लगे हैं। इस सीजन को ध्यान में रखते हुए भारतीय ब्रांड एवं मैन्युफैक्चरर्स भी गिफ्टिंग, एंटरटेनमेंट और हर दिन के जश्न के लिए वॉलमार्ट के बड़े प्रोडक्ट असॉर्टमेंट का हिस्सा बने हैं। फ्रेगरेंस, चाय और आभूषण से लेकर होम टेक्सटाइल्स, चमड़े के सामान और सीजनल डेकोर तक कई तरह के उत्पादों के माध्यम से भारतीय कंज्यूमर ब्रांड्स, क्राफ्टमैनशिप और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं की झलक देखने को मिल रही है।
वॉलमार्ट एंड सैम्स क्लब के एसवीपी, जनरल मर्चेंडाइज एंड फैशन सोर्सिंग, अवनीश गुप्ता ने कहा कि वॉलमार्ट की वैश्विक सप्लाई चेन में भारत तेजी से उभरती प्रतिभाओं, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और इनोवेशन के गढ़ के रूप में अपनी जगह बना रहा है। होम एंड अपैरल से लेकर फूड, वेलनेस और जनरल मर्चेंडाइज तक, विभिन्न कैटेगरी में इस मजबूती का अनुभव किया जा सकता है। छुट्टियों के इस मौसम में इन ब्रांड्स ने हमें ग्राहकों तक क्वालिटी, वैल्यू और असॉर्टमेंट को पहुंचाने में सक्षम बनाया है। साथ ही भारत में अपने पार्टनर्स के साथ दीर्घकालिक साझेदारियों को मजबूत करने में भी हमें मदद मिली है।
वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के इंडिया हेड, क्रॉस बॉर्डर ट्रेड, अशिन मैथ्यू ने कहा, ‘भारतीय सेलर्स के पास ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के अनुरूप कदम उठाने की क्षमता, उत्पादों की विविधताऔर उत्कृष्ट शिल्प क्षमता है। वॉलमार्ट मार्केटप्लेस उन्हें अपने ब्रांड्स एवं अपनी विशेषज्ञता को बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के समक्ष पेश करने में सक्षम बनाता है। हॉलिडे सीजन के दौरान इस पहुंच से उन्हें गिफ्टिंग एवं लाइफस्टाइल की बड़ी रेंज के साथ ग्राहकों से जुड़ने में मदद मिलती है।
वॉलमार्ट पर हॉलिडे गिफ्टिंग, होम एंड लाइफस्टाइल ऑफरिंग्स का हिस्सा बने भारतीय उत्पाद
